The Lallantop

वसीम अकरम-वकार यूनिस भी नहीं कर सके थे वो कारनामा, पाक डेब्यूटेंट अराफात मिन्हास ने कर दिखाया!

अराफात मिन्हास (Arafat Minhas) डेब्यू वनडे में पाकिस्तान की तरफ से 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर हैं. इससे पहले, पाकिस्तान के लिए डेब्यू वनडे में जाकिर खान, अब्दुल कादिर, अबरार अहमद, सरफराज नवाज और सुफियान मुकीम ने 4-4 विकेट लिए थे.

Advertisement
post-main-image
अराफात मिन्हास ने डेब्यू वनडे में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अराफात मिन्हास ने 30 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए सबसे अच्छा बॉलर प्रदर्शन दर्ज किया।
  • पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और लेफ्ट आर्म स्पिनर अराफात मिन्हास की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम का टॉप और मिडिल ऑर्डर कमजोर पड़ा।
  • अराफात के डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन के बाद वे पाकिस्तान की वनडे टीम में मुख्य गेंदबाज बन सकते हैं और आगामी मैचों में उनका चयन सुनिश्चित माना जा रहा है।

अराफात मिन्हास (Arafat Minhas). पाकिस्तान क्रिकेट टीम में 21 साल का लड़का. 30 मई को इस लड़के ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया. अपने पहले ही ODI में उन्होंने कंगारू टीम को पानी पिला दिया. उनकी लेफ्ट आर्म स्पिन के आगे ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स की एक न चली. अराफात ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए पंजा खोला. डेब्यू मैच में यह करिश्मा करने वाले वह पाकिस्तान के पहले बॉलर हैं.

Advertisement
अराफात ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम लेफ्ट आर्म स्पिनर अराफात मिन्हास की गेंदें झेल नहीं पाईं. उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए कंगारू टीम के टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान उन्होंने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बैटर को जमने का मौका नहीं दिया.

मैच में लिए 5 विकेट

अराफात मिन्हास ने डेब्यू वनडे अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन से जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. उनके आगे अपोनेंट बैटर खुलकर नहीं खेल पाए. अराफात ने 10 ओवर में एक मेडन रखते हुए 32 रन देकर 5 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन और नैथन एलिस को अपना शिकार बनाया.

Advertisement
अराफात पहले बॉलर

अराफात मिन्हास डेब्यू वनडे में पाकिस्तान की तरफ से 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर हैं. इससे पहले, पाकिस्तान के लिए डेब्यू वनडे में जाकिर खान, अब्दुल कादिर, अबरार अहमद, सरफराज नवाज और सुफियान मुकीम ने 4-4 विकेट लिए थे. अराफात के नाम पाकिस्तान की तरफ से वनडे में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

ये भी पढ़ें: सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन के फाइनल में, कोरिया की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी को हराया

कौन हैं अराफात मिन्हास?

2 जनवरी 2005 को मुल्तान में जन्मे अराफात मिन्हास लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. PSL में वह कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल चुके हैं. PSL 2026 में वह मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा थे. PSL के 15 मैचों में उनके नाम 10 विकेट हैं.

Advertisement

अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. अक्टूबर 2023 में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 4 T20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें 4 विकेट लिए हैं.  

पिता हैं फोटोग्राफर

अराफात मिन्हास के पिता काशिफ मिन्हास फोटोग्राफर हैं. वह कई सीजन से PSL के साथ फोटोग्राफर के तौर पर जुड़े हैं. अप्रैल 2026 में एक ऐसा दिन आया, जब वह खुद अपने बेटे समीर मिन्हास और अराफात मिन्हास की फोटो कैप्चर कर रहे थे.  यह मैच मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया था. PSL 2026 में अराफात मुल्तान सुल्तांस और समीर मिन्हास इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा थे. समीर मिन्हास ने पिछले साल एमर्जिंग एश‍िया कप के फाइनल में भारतीय टीम के खि‍लाफ 171 रनों की पारी खेली थी. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Advertisement