कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो चुकी है. इस बार ग्लासगो में इन खेलों का आयोजन हो रहा है. ग्लासगो को इन खेलों के आयोजन के लिए बहुत कम समय मिला. इसी कारण खिलाड़ियों को गेम्स विलेज की होटल में रोकने का इंतजाम किया गया है. जोन के हिसाब से देशों को होटल दिए गए हैं. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के ठहरने का इंतजाम एक साथ किया गया है. अब सवाल यह है कि भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी दल के सदस्यों से हाथ मिलाने, बात करने की अनुमति होगी? इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तानियों से हाथ मिलाएंगे भारतीय खिलाड़ी?
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर खेलों पर भी हुआ है. भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर अलग पॉलिसी जारी की है. हालांकि, हैंडशेक इसका हिस्सा नहीं है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ग्लासगो में अधिकारियों ने इसे लेकर चर्चा की है. इसके बाद खिलाड़ियों को बताया गया कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों से किसी तरह के गिफ्ट नहीं ले सकते. पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना है या नहीं, यह खिलाड़ियों का अपना फैसला होगा. या फिर कुछ मामलों में खिलाड़ी अपने स्पोर्ट्स फेडरेशन की गाइडलाइंस के हिसाब से फैसला ले सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक गाइडलाइंस जारी नहीं की गई हैं.
हर फेडरेशन की अलग अप्रोचअलग-अलग खेलों ने इसे लेकर अलग अप्रोच ली है. लॉन हॉल फेडरेशन का साफ कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने, ताली मारने में कोई परेशानी नहीं है. हॉकी जैसे खेलों में पहले से ही खिलाड़ी हाथ मिला रहे हैं और हाई फाइव (ताली मारना) कर रहे हैं. लेकिन, यह खेल कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं है. एथलेटिक्स की बात करें तो, भारत के नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एक ही होटल में ठहरेंगे. दोनों खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह नीरज का ही फैसला होगा. वर्ल्ड चैंपियनशिप में जब दोनों का सामना हुआ था, तब वह टीवी स्क्रीन पर हैंडशेक करते हुए नजर नहीं आए थे.
यह भी पढ़ें- सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, कहानी झंडू कुमार की, जिन्होंने कॉमनवेल्थ में जीता देश का पहला
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर खेलों पर भी हुआ है. भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर अलग पॉलिसी जारी की है. इस पॉलिसी के मुताबिक, भारत पाकिस्तान के साथ बाइलेट्रल सीरीज नहीं खेलेगा. केवल मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट्स में ही भारत, पाकिस्तान का सामना करेगा. वहीं, भारत अगर किसी भी तरह के मल्टी स्पोर्ट्स या इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा तो पाकिस्तान को हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा. उन्हें भारत आने से भी नहीं रोका जाएगा.
वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?













