भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I में जीत मिली. इसके साथ ही उन्होंने सीरीज भी अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने खुद को ऑलराउंडर के तौर पर साबित किया. वह बल्ले से कमाल नहीं कर पाए, लेकिन जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें गेंद थमाई, इस खिलाड़ी ने अपनी फिरकी का जादू दिखा दिया. उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से गौतम गंभीर को भी सोचने को मजबूर कर दिया होगा कि आखिर वह उन्हें बतौर ऑलराउंडर इस्तेमाल क्यों नहीं करते?
अभिषेक शर्मा ने दिलाई युवराज की याद! गंभीर क्यों उनसे बॉलिंग नहीं करवाते?
अभिषेक ने इस मैच में बल्ले से नहीं पर गेंद से कमाल किया. यह टीम इंडिया के लिए अच्छा साइन है. अभिषेक को भले ही टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर ज्यादा मौके न मिले हों, लेकिन वह IPL में और अंडर-19 क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं.

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे और 8 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बावजूद, टीम ने 219 रन बनाए. अभिषेक निराश थे कि बतौर बल्लेबाज वह अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं पाए. 14वें ओवर में कप्तान अय्यर ने अभिषेक शर्मा को गेंद थमाई. अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रैड एवांस ने छक्का जमाया, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर अभिषेक ने उन्हें बोल्ड कर दिया. इस विकेट के बाद अय्यर ने 16वें ओवर में एक बार फिर अभिषेक पर भरोसा दिखाया. इस बार न्यूमैन उनका शिकार बने जो केवल तीन ही रन बना सके. अगली गेंद पर रिचर्ड नगारवा का कैच ड्रॉप हो गया. लेकिन, 18वें ओवर में वह एक बार फिर अभिषेक का ही शिकार बने.
यह भी पढ़ें- ब्राजील की फुटबॉल टीम आएगी भारत! अक्टूबर में हो सकता है एक्जीबिशन मैच
अभिषेक ने इस मैच में बल्ले से नहीं पर गेंद से कमाल किया. यह टीम इंडिया के लिए अच्छा साइन है. अभिषेक को भले ही टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर ज्यादा मौके न मिले हो, लेकिन वह IPL में अंडर-19 क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं. साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए थे. IPL में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं.
गंभीर को एक बार अभिषेक को बतौर ऑलराउंडर देखने की जरूरत है. अभिषेक को यूज कर वो सुंदर को जबरदस्ती ट्राई करने से बच सकते हैं. सुंदर इंजरी प्रोन हैं और टीम में गेंदबाजी से ज्यादा इंपैैैक्ट नहीं डाल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी अय्यर उनपर ज्यादा भरोसा नहीं दिखा पाए. इसी वजह से अय्यर के लिए अभिषेक अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कुलदीप यादव को भी टीम में मौका मिल सकता है.
वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?











