The Lallantop

तकरार के बाद क्रिकेट डिप्लोमेसी? बांग्लादेश दौरे पर जा सकती है टीम इंडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर BCCI और BCB के बीच बातचीत चल रही है. अगर इस सीरीज को इंडियन गवर्नमेंट की मजूंरी मिल गई, तो सितंबर में टीम इंडिया (Team India) बांग्लादेश टूर पर जाएगी.

Advertisement
post-main-image
बीते एक साल से भारत और बांग्लादेश के बीच कोई भी क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड (BCCI और BCB) सितंबर में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे को लेकर संभावित शेड्यूल पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें दोनों देशों के मैच शामिल हो सकते हैं।
  • BCCI और BCB के बीच शेड्यूल पर चर्चा ICC की लंदन मीटिंग के दौरान शुरू हुई, जहां BCB ने अपने वेन्यू खाली रखे हैं और शेड्यूल विकल्प BCCI के सामने रखे हैं।
  • यदि भारत सरकार बांग्लादेश दौरे को मंजूरी देती है तो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज को पोस्टपोन किया जा सकता है ताकि टीम इंडिया बांग्लादेश सेमीस के लिए समय निकाल सके।

भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर बातचीत चल रही है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BCB और BCCI  शेड्यूल पर चर्चा कर रहे हैं. अगर दोनों देशों के बीच सहमति बन जाती है, तो टीम इंडिया का बांग्लादेश टूर सितंबर में होने की उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ, तो इसका असर भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली T20 सीरीज पर पड़ेगा. ऐसे में यह सीरीज पोस्टपोन हो सकती है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, BCB ने अपने सभी वेन्यू को खाली रखा है. क्योंकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने BCCI के सामने कुछ संभावित शेड्यूल के लिए विकल्प रखे हैं. इनमें BCCI अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी चुन सकता है.

भारत की श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज 27 अगस्त को खत्म हो रही है. अगर अफगानिस्तान के खिलाफ होनो वाली T20 सीरीज को आगे बढ़ा दिया जाए, तो सितंबर में भारत के पास दो हफ्ते का समय खाली हो जाएगा. अफगानिस्तान के खिलफ T20 सीरीज 13 सितंबर से शेड्यूल्ड है. जिसे, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड दिल्ली में होस्ट करेगा.

Advertisement

BCCI के एक सूत्र ने TOI से बात करते हुए कहा,

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) एक ही ग्राउंड पर सभी मैच कराने को भी तैयार है. हालांकि, उनकी पहली पसंद ये है कि तीन T20 मैच एक ग्राउंड पर, और तीन ODI दूसरे ग्राउंड पर खेले जाएं. इसके लिए ढाका और चट्टोग्राम के ग्राउंड फेवरेट हैं. अगर जरूरत पड़ी, तो T20 या फिर ODI में से एक सीरीज खेलने का विकल्प भी रखा गया है. दोनों बोर्ड के बीच यह बातचीत हाल ही में लंदन में ICC की मीटिंग में हुई थी.

टल सकती है अफगानिस्तान सीरीज

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि BCCI अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में होने वाली T20 सीरीज को टाल सकता है. इसका मकसद बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए समय निकालना है. हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए अभी इंडियन गवर्नमेंट से मंजूरी मिलना बाकी है.

Advertisement

अगर बांग्लादेश टूर के लिए सरकार मंजूरी देती है, तो अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज को आगे बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की बादशाहत खत्म! टीम इंडिया फिर टॉप पर पहुंची

श्रीलंका टूर पर दो टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया अगस्त में श्रीलंका का टूर करेगी. दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है. सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा.

इसके बाद, श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी में T20I टीम 2026 एशियन गेम्स के लिए जापान जाएगी. एशियन गेम्स 2026, 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नागोया में होंगे. ऐसे में 15 सितंबर तक एक विंडो बचती है. जिसमें टीम इंडिया का बांग्लादेश टूर शेड्यूल किया जा सकता है. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement