IPL 2026 इंजर्ड प्रीमियर लीग बनती जा रही है. एम एस धोनी (MS Dhoni), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) समेत कितने ही प्लेयर्स इस सीजन चोट से जूझ रहे हैं. इसी बीच, चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के रेगुलर पेसर खलील अहमद (Khaleel Ahmed) पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं.
कौन हो सकता है खलील का रिप्लेसमेंट? CSK के लिए विनिंग कॉम्बिनेशन बनाना अब भी संभव है
IPL 2026 : 5 बार की चैंपियन CSK मुश्किल में है. टीम के नियमित पेसर Khaleel Ahmed पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब टीम उनकी जगह इन प्लेयर्स को शामिल कर सकती है.


वैसे तो पहले से टीम इंजरी के कारण बहुत परेशान है. हालांकि, लगातार दो मुकाबले जीतकर पटरी पर लौटी CSK अब भी विनिंग कॉम्बिनेशन बना सकती है. इसके लिए उन्हें एक लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी. लेकिन, ये इतना आसान नहीं होगा.
CSK की समस्या क्यों बड़ी है?चेन्नई सुपरकिंग्स की समस्या थोड़ी जटिल है. पहले ही पेसर नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हैं. यहां तक कि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं. वो बैक स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे हैं.
अब खलील भी दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड-2 की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उन्हें ये चोट कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले के दौरान ही लगी थी.
इसी बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. धोनी सीजन से पहले से ही काफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. हालांकि उन्होंने हल्की बैटिंग शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं.
यही कारण है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए टीम के साथ यात्रा भी नहीं करेंगे. वहीं, फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट किया है कि खलील के रिप्लेसमेंट को लेकर फैसला कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से चर्चा के बाद लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें : IPL में 'डोसा-इडली-सांभर-चटनी' गाने पर फिर बवाल, इस बार CSK ने सीधे BCCI से की शिकायत
कौन हो सकता है खलील का रिप्लेसमेंट?अगर खलील के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो IPL 2026 में उन्होंने 5 मैचों में 2 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.67 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 50 का रहा. भले ही आंकड़े बहुत प्रभावशाली न हों, लेकिन नई बॉल से शुरुआती विकेट लेने की उनकी क्षमता टीम के लिए अहम थी. ऐसे में अगर टीम को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना है तो लाइक-टू-लाइक ही ढूंढना होगा.
अगर इंडियन अनसोल्ड पेसर्स पर नज़र डालें तो, चेतन सकारिया वो विकल्प हो सकते हैं. चेतन के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी काफी अच्छी रही थी. उन्होंने महज 7 मैच में इस दौरान 12 विकेट चटकाए थे. साथ ही आकाश मधवाल के रूप में भी उनके पास इंडियन पेसर्स को चुनने का मौका होगा. आकाश डेथ ओवर्स में बॉलिंग का विकल्प हो सकते हैं. ऐसे में अंशुल कंबोज को पावरप्ले में यूज किया जा सकता है.
इनके अलावा, दो और नाम उपलब्ध हैं जो पहले भी CSK के कैंप का हिस्सा रह चुके हैं. राजवर्धन हंगरगेकर और सिमरजीत सिंह. अब देखने लायक होगा कि कप्तान ऋतुराज और कोच फ्लेमिंग किस ओर रुख करते हैं.
वहीं, अगर CSK के स्कवॉड से उनकी जगह टेंपररी रिप्लेसमेंट ऑप्शंस को देखें तो इनमें मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष और मैट हेनरी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अगर हेनरी खेलते हैं तो टीम को अकील हुसैन को बाहर करना पड़ेगा. ऐसे में नबर वन चॉइस मुकेश चौधरी ही हैं.
मुकेश ने 2022 कैंपेन में टीम के लीड बॉलर की भूमिका निभाई थी. इस दौरान उन्होंने 16 विकेट चटकाए थे. वहीं, रामकृष्ण घोष ऑलराउंडर भी हैं. ऐसे में वो भी एक चॉइस हो सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में घोष ने शानदार बॉलिंग करते हुए महज 7 मैच में 17 विकेट चटकाए थे.
वहीं, टीम अगर एक अतिरिक्त स्पिनर अगर खिलाना चाहे तो प्रशांत वीर को भी मौका दे सकती है. उन्हें रवींद्र जडेजा का लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट मानकर ही टीम में शामिल किया गया था. ऐसे में CSK के थिंक टैंक की मगज में उनका भी नाम हो सकता है. कुल मिलाकर, CSK के सामने गंभीर चुनौती तो है ही. लेकिन, यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट इस मुश्किल दौर से कैसे बाहर निकलता है.
वीडियो: कैमरन ग्रीन टीम के लिए महंगे साबित हो रहे, अब क्या करेगी KKR?


















