The Lallantop

गैरी सोबर्स ने जब रोहित और विराट से मिलने का किया इंतजार!

सर गारफील्ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers) को हमेशा क्रिकेट और क्रिकेटर्स से प्यार रहा. कुछ साल पहले उन्होंने इसकी मिसाल भी पेश की. साल 2023 में उन्होंने टीम इंडिया (Team India) के प्लेयर्स से मिलने के लिए ट्रेनिंग सेशन के खत्म होने का इंतजार किया था.

Advertisement
post-main-image
साल 2023 में गैरी सोबर्स बारबाडोस में रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिले थे. (फोटो- PTI, X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स का 17 जुलाई 2026 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जो क्रिकेट जगत में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।
  • गैरी सोबर्स ने क्रिकेट में बेहद सफल करियर बनाया, जिसमें उन्होंने 93 टेस्ट मैच खेलकर 8032 रन और 235 विकेट हासिल किए, जिससे वे विश्व के प्रथम ऑलराउंडरों में शामिल हुए।
  • सोबर्स के निधन के बाद क्रिकेट विश्व और भारतीय टीम ने उनको श्रद्धांजलि दी, और उनका एक वीडियो बीसीसीआई द्वारा 2023 में साझा किया गया, जो अब फिर से वायरल हो रहा है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स (Garry Sobers) का 17 जुलाई को निधन हो गया. वह 89 साल के थे. उनके निधन पर क्रिकेटिंग वर्ल्ड शोक मना रहा है. सर गारफील्ड सोबर्स का क्रिकेट और क्रिकेटर्स के प्रति गहरा लगाव रहा है. उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों का रेस्पेक्ट किया. ब्रायन लारा (Brian Lara) ने जब 1994 में उनका 365 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा, तब उन्होंने लारा को ग्राउंड पर जाकर बधाई दी, और लंच पर इनवाइट किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जब टीम इंडिया से मिलने का इंतजार किया

गैरी सोबर्स ने क्रिकेटर्स के प्रति रेस्पेक्ट का एक और उदाहरण 2023 में पेश किया. उन दिनों भारतीय टीम फुल क्रिकेट सीरीज खेलने वेस्टइंडीज टूर पर गई थी. यह कैरेबियन धरती पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरी टेस्ट सीरीज थी.

इसके बाद, बारबाडोस, ब्रिजटाउन में ODI सीरीज का पहला मैच खेला जाना था. टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था. सर गैरी सोबर्स उस दिन स्टैंड में मौजूद थे. वह इंडियन टीम से मिलना चाहते थे.

Advertisement

सोबर्स ने प्रैक्टिस सेशन खत्म होने का इंतजार किया. ट्रेनिंग सेशन खत्म होने बाद, सर गैरी सोबर्स टीम इंडिया के तत्कालीन हेड कोच राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर सहित कई प्लेयर्स से मिले. उन्होंने रोहित और विराट से बातचीत भी की. इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं.

गैरी सोबर्स ने हर इंडियन प्लेयर्स से कुछ न कुछ बात की, और अपनी पत्नी से भी इंट्रोडक्शन करवाया

सोबर्स के निधन के बाद,  टीम इंडिया से मुलाकात करने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को BCCI ने 2023 में अपने X हैंडल पर शेयर किया था. 

Advertisement

90वां बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाए

समय बड़ा बेहरम है. वो किसी का इंतजार नहीं करता. गैरी सोबर्स को जब 90वां बर्थडे सेलिब्रेट करने से सिर्फ 11 दिन दूर थे, तब उनके दुनिया से जाने का वक्त आ गया. उन्होंने 17 जुलाई 2026 को 89 साल और 354 दिन की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका जन्म 28 जुलाई 1936 को बारबाडोस में हुआ था.

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में होगा रोहित का अंतिम वनडे? BCCI ने सब साफ कर दिया

कमाल के ऑलराउंडर

गैरी सोबर्स शानदार ऑलराउंडर थे. सही मायने में ऑलराउंडर शब्द उन पर सबसे ज्यादा जचता है. वह ताबड़तोड़ बैटिंग करने के अलावा, चाइनामैन बॉलर थे. वह लेफ्ट आर्म पेसर के साथ-साथ, लेफ्ट आर्म आर्थोडॉक्स और लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिन भी बॉलिंग करते थे.

आंकड़ों पर नजर डालें, तो गैरी सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले. इनमें उन्होंने 8032 रन स्कोर किए. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 26 सेंचुरीज और 30 फिफ्टीज लगाईं. टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 365 रन नॉट आउट रहा. यह इनिंग्स उन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ किंग्स्टन में खेली थी.

गैरी सोबर्स बॉलिंग में रिकॉर्ड कायम किया. एक वक्त वह 8 हजार रन और दो सौ से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले ऑलराउंडर थे. उन्होंने टेस्ट में 235 विकेट चटकाए. एक इनिंग्स में 73 रन पर 6 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस थी. गैरी सोबर्स जिस दौर में खेले, उन दिनों टेस्ट में 235 विकेट लेना काफी मायने रखता था. 

वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?

Advertisement