ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के बैटिंग कोच हैं. टीम इस सीजन बढ़िया परफॉर्म कर रही है. इस बीच हेडन का एक मजेदार वीडियो सामने आया. जिसमें पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने हेडन को गुजराती स्ट्रीट चाट खिलाई और उनका MasterChef स्टाइल में रिव्यू भी लिया. इस दौरान हेडन ने गुजरात के मशहूर मूंगफली (खारा सिंघ) की भी तारीफ की.
दही बटाटा सेव पूरी चखकर क्या बोले मैथ्यू हेडन? रिएक्शन देख सचमुच में आएगी मौज
हेडन ने बताया कि उनके पिता एक पीनट फार्मर (मूंगफली किसान) थे. इसलिए उन्हें गुजरात की मूंगफली बहुत भाती है. खासकर भरूच का खारा सिंघ, जंबो और कड़क रोस्टेड पीनट्स उन्हें पसंद हैं.


हेडन ने बताया कि उनके पिता एक पीनट फार्मर (मूंगफली किसान) थे. इसलिए उन्हें गुजरात की मूंगफली बहुत भाती है. खासकर भरूच का खारा सिंघ, जंबो और कड़क रोस्टेड पीनट्स उन्हें पसंद हैं. ये मूंगफली बहुत स्वादिष्ट और बड़ी होती हैं. गुजरात आकर उन्हें ये खास चीज याद आ गई.
वीडियो में पार्थिव पटेल ने हेडन को कई तरह की चाट खिलाई. सबसे पहले सेव पूरी. हेडन ने उसे चखते हुए कहा,
“बहुत क्रिस्पी है, थोड़ी मीठी, टमाटर की खटास और प्याज की मिठास… शानदार!”
उन्होंने कहा कि चाट खाने के लिए उन्हें किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं.
फिर दही बटाटा सेव पूरी या दही बटाटा पूरी. हेडन बोले,
“दही और आलू का कॉम्बिनेशन कमाल का है. बाहर क्रिस्पी और अंदर नरम-नरम दही. स्वादिष्ट!”
पार्थिव ने मजाक में कहा कि हेडन का बाहरी लुक भले ही कठोर लगे, लेकिन अंदर से वो बहुत नरम दिल के हैं.
पार्थिव ने पुरानी याद भी ताजा की. साल 2004 में ब्रिसबेन में मैच के दौरान हेडन शतक लगाकर आउट हुए थे. पार्थिव ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गए. उन्होंने हेडन को ‘हो हो’ कहा तो गुस्साए हेडन ने उन्हें धमकी दी थी. लेकिन अब दोनों अच्छे दोस्त हैं. हेडन खुद हंसकर बोले, “मुझे तेज गुस्सा आता था.”
रागड़ा पेटिस चखकर हेडन ने कहा, “ये तो पूरी आलू की पार्टी है! पहले कभी नहीं खाई.”
गुजरात में उन्होंने जलेबी और फाफड़ा भी ट्राई किया है. सूखे भेल पर उनका रिएक्शन थोड़ा कमजोर रहा. उन्होंने कहा, “ये थोड़ा ड्राई है.”
वीडियो में हेडन ने सेव पूरी को सबसे ज्यादा पसंद किया. उन्होंने कहा,
“टेक्सचर बहुत अच्छा है. क्रंची सेव, मीठा-नरम दही, मुंह में ठंडक देता है.”
पार्थिव पटेल ने याद किया कि हेडन अच्छे शेफ भी हैं. उन्होंने ब्रिस्बेन में पार्थिव के लिए पीली दाल और पनीर बटर मसाला बनाया था. एक बार धर्मशाला से चंडीगढ़ जाते समय हेडन ने हाईवे ढाबे पर बड़ी-बड़ी तंदूरी रोटी बनाई थी. हेडन को भारतीय नाश्ता, खासकर आलू पराठा, अचार और घी के साथ बहुत पसंद है.
ये वीडियो दिखाता है कि हेडन सिर्फ क्रिकेट कोच नहीं, बल्कि भारतीय खाने-पीने के शौकीन भी हैं. गुजरात के पीनट्स और चाट ने उन्हें खूब भाया. IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की बैटिंग को मजबूत करने के साथ-साथ हेडन भारतीय स्वाद का भी मजा ले रहे हैं.
वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?




















