The Lallantop

रन बल्लेबाजों से नहीं बने, श्रेयस अय्यर ने हार का ठीकरा बोलर्स पर फोड़ दिया

भारत को मैच जीतने के लिए 260 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, भारतीय बल्लेबाज बड़े टोटल के आगे प्रेशर में आ गए. मैच के दौरान टीम इंडिया इस टारगेट के करीब कभी पहुंचती नहीं दिखी. संजू सैमसन और ईशान किशन पहले ही ओवर में आउट हो गए. न्यूजीलैंड के बॉलर्स ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए पावरप्ले में भारत के 61 पर 4 विकेट गिरा दिए थे.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया की फ्लॉप बैटिंग पर कुछ नहीं बोले श्रेयस अय्यर. (Courtesy: AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I मैच में 87 रनों से हारी, जिससे उनकी 10 मैचों की विजेता श्रृंखला समाप्त हुई और यह उनकी T20I में दूसरी सबसे बड़ी हार बनी।
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला पावरप्ले में भारत के खराब प्रदर्शन और न्यूजीलैंड की तेज बल्लेबाजी के कारण भारत की हार का कारण बना, विशेषकर तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने लय हासिल की।
  • हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बॉलिंग को हार की मुख्य वजह बताया और कहा कि टीम को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स से सीखने की जरूरत है, जिससे टीम सुधार कर सकती है।

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में अपनी विनिंग स्ट्रीक बरकरार नहीं रख पाई. कीवियों ने इस मुकाबले में भारतीय टीम को 87 रनों से हराया. 5 मैचों की T20 सीरीज में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है. वहीं T20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद कई मुद्दों पर बात की. लेकिन, इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की फ्लॉप बैटिंग पर चुप्पी साध ली. उन्होंने हार के लिए दूसरी वजह बताई. 

Advertisement
फ्लॉप रही टीम इंडिया की बैटिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I ऑकलैंड में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 259 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 6 चौके और 10 छक्कों के जरिए 49 बॉल्स पर 107 रन स्कोर किए. माइकल ब्रेसवेल ने भी तूफानी बैटिंग की. उन्होंने 25 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 65 रन जड़े. 

भारत को मैच जीतने के लिए 260 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, भारतीय बल्लेबाज बड़े टोटल के आगे प्रेशर में आ गए. मैच के दौरान टीम इंडिया इस टारगेट के करीब कभी पहुंचती नहीं दिखी. संजू सैमसन और ईशान किशन पहले ही ओवर में आउट हो गए. न्यूजीलैंड के बॉलर्स ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए पावरप्ले में भारत के 4 विकेट गिरा दिए थे.

Advertisement

पावरप्ले में लगे इन झटकों से टीम इंडिया उबर नहीं पाई. भारत 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सका. टीम की तरफ से टॉप स्कोरर तिलक वर्मा रहे. उन्होंने 35 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने खतरनाक बॉलिंग करते हुए 4 विकेट हासिल किए.

बॉलिंग की वजह से हारे

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया की हार पर बात की. उन्होंने पावरप्ले में न्यूजीलैंड की तेज बैटिंग को भारत की हार की वजह बताया. कहा, 

हम बॉलिंग में पीछे रह गए. खासकर तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने लय हासिल कर ली. ग्लेन फिलिप्स ने कुछ शानदार शॉट खेले. उनकी बैटिंग देखना काफी शानदार था. 

Advertisement

इस दौरान भारतीय कप्तान ने एक्सेप्ट किया कि हमारे बॉलर न्यूजीलैंड की आक्रामक बैटिंग पर रोक नहीं लगा सके. उन्होंने कीवी बैटर ग्लेन फिलिप्स की जमकर तारीफ की. श्रेयस ने कहा कि इंडियन प्लेयर्स को उनसे काफी कुछ सीखने की जरूरत है. वह इस सीरीज में लगातार परफॉर्म कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्या प्रिंस यादव टीम इंडिया के 'डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट' बन सकते हैं? 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में भारत को 87 रनों से शिकस्त दी. यह T20I में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले इसी साल इंग्लैंड ने भारत को नॉटिंघम में खेले गए T20 मैच में 125 रनों से हराया था. इतना ही नहीं. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का लगातार 10 मैच जीतने का सिलसिला भी थम गया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 से लेकर 2026 तक लगातार 10 T20I मैच जीते थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement