The Lallantop

World Cup कौन जीतेगा? धोनी ने इशारा कर दिया है, समझ लीजिए

World Cup 2023 को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने बता दिया कि भारत जीतेगा या कोई और?

Advertisement
post-main-image
वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले MS धोनी (फोटो- AFP)

World Cup 2023 में टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. फैंस को पूरा भरोसा है कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत ही जीतेगा. वर्ल्ड कप पर अब स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन भी सामने आया है. उनके ताजा इंटरव्यू की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसी इवेंट में उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के प्रदर्शन के बारे में बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
World Cup पर क्या बोले पूर्व कप्तान?

धोनी 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक इवेंट में पहुंचे हुए थे. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान धोनी ने कहा कि टीम इंडिया एक बहुत अच्छी टीम है. बहुत अच्छा बैलेंस है टीम का. हर खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है. सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा है. धोनी ने आगे कहा- इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा. बाकी समझदार को इशारा ही काफी है.

ये भी पढ़ें- World Cup में टीम इंडिया की लगातार 5 जीत के पीछे की कहानी बताते हैं ये आंकड़े

Advertisement

बयान से साफ है कि धोनी टीम इंडिया की जीत को लेकर पूरी तरह से श्योर हैं. अपनी घुटने की इंजरी को लेकर धोनी ने कहा,

घुटना ऑपरेशन से बच गया है. रिहैब पैच चल रहा है. डॉक्टर ने मुझे बताया कि आप नवंबर तक काफी बेहतर महसूस करेंगे. लेकिन रोजमर्रा के रूटीन में कोई समस्या नहीं है.

जब धोनी को रिटायर्ड क्रिकेटर कहा गया तो धोनी बोले कि वो केवल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं.

Advertisement

विश्व कप की बात करें तो इंडियन टीम अपने शुरुआती पांचों मुकाबले जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के साथ ही टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार भी है. इंडियन टीम हर डिपार्टमेंट में सामने वाली टीम पर हावी रही है.

ये भी पढ़ें:-वनडे वर्ल्ड कप के बीच IPL से आई दो बड़ी अपडेट, कुछ नया होने वाला है!

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है साउथ अफ्रीका. नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच को छोड़ दें, तो टीम सारे मैच काफी बड़े अंतर से जीती है. टीम का रन रेट सबसे बेहतर है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है. जो इंडिया के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी चारों मुकाबले जीत चुकी है. जबकि चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. जिसने शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद अगले दो मैचों में वापसी की है. 

Advertisement