The Lallantop

RCB के बाद CSK के गेंदबाज हुए साई सुदर्शन का शिकार, जमाई बैक टू बैक फिफ्टी

साई सुदर्शन ने सीजन के पहले मैच में केवल 13 रन बनाए थे. RCB के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज उनका टारगेट थे. घरेलू मैदान पर सुदर्शन का बल्ला जमकर बोला. गुजरात ने 20 गेंद रहते ही मैच जीत लिया और इसका बड़ा श्रेय सुदर्शन को ही जाता है.

Advertisement
post-main-image
साई सुदर्शन ने चेन्नई के खिलाफ पचासा लगाया. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • साई सुदर्शन ने IPL 2026 में बैक टू बैक दो बड़ी पारियां खेलते हुए अपने बल्ले से फॉर्म में वापसी की है, जिसमें एक शतक और एक 87 रन की पारी शामिल है।
  • इसकी पृष्ठभूमि में उनका सीजन की शुरूआत कमजोर रही थी, जिसमें पहले कुछ मैचों में वे कम रन ही बना सके और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
  • सुदर्शन के बेहतर प्रदर्शन से उनकी टीम को जीत मिली है और अब वे सकारात्मक फॉर्म बनाए रखने की कोशिश करेंगे, जिससे उनकी टीम की स्थिति मजबूत हो सकती है।

बीते साल ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन अब उनके बल्ले से रन आने लगे हैं. वो भी बड़ी-बड़ी पारियां. सुदर्शन ने बैक टू बैक दो धमाकेदार पारियां खेल कर बता दिया है कि वो पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर क्यों थे.  

Advertisement
नहीं चल रहा साई सुदर्शन का बल्ला

साई सुदर्शन ने सीजन के पहले मैच में केवल 13 रन बनाए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में इस खिलाड़ी ने अपना ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया. उन्होंने 73 रनों की पारी खेली. पर इसके बाद वो ट्रैक से उतर गए. दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 12 रन आए. लखनऊ के खिलाफ 15 और कोलकाता के खिलाफ 22 रन ही बना सके. बल्ला इतना नाराज हुआ कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके. 

सुदर्शन ने जमाया शतक

इसके बाद सुदर्शन की बैटिंग को लोग ट्रोल करने लगे. कहने लगे कि सुदर्शन टीम के लिए वह काम नहीं कर पा रहे जो पिछले सीजन में कर रहे थे. लेकिन RCB के खिलाफ यह खिलाड़ी फॉर्म में आया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगा दिया. इस पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए.

Advertisement

सुदर्शन यही नहीं रुके. RCB के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज उनका टारगेट थे. घरेलू मैदान पर सुदर्शन का बल्ला जमकर बोला. चेन्नई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए. गुजरात ने 20 गेंद रहते ही मैच जीत लिया और इसका बड़ा श्रेय सुदर्शन को ही जाता है. 

सुदर्शन ने 46 गेंदों में 87 रनों की कमाल पारी खेली. पहले विकेट के लिए इस खिलाड़ी ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 39 गेंदों में 58 रन जोड़े. गिल के आउट होने के बाद उन्होंने जोस बटलर के साथ 60 गेंदों में 97 रन की मैच विनिंग साझेदारी की. अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 4 चौके और सात छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 190 का था.

यह भी पढ़ें- क्या थ्रो के बीच में आए अंगकृष रघुवंशी? 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर बवाल मचा 

Advertisement

IPL 2026 में सुदर्शन ने अब 8 मुकाबले खेले हैं. 8 पारियों में 45.14 की औसत और 162.05 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 316 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन है.

वीडियो: साइंसकारी: भारत ने बना लिया Fast Breeder Reactor जो अमेरिका के पास भी नहीं, लेकिन ये होता क्या है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement