एमैज़ॉन प्राइम पर कुछ समय पहले एक वेब सीरीज आई थी, 'फर्ज़ी'. शाहिद कपूर स्टाररइस वेब सीरीज में एक सीन है जहां पुलिस से भागते हुए शाहिद कपूर का किरदार अपनी वैनमें से नोट उड़ाने लगता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला चेक रिपब्लिक के लिसा नाडलेबेम(LysA nad Labem) शहर में जहां एक टीवी स्टार ने लोगों पर पैसे बरसा दिए. परकार नहीं, हेलीकॅाप्टर से.क्या है पूरा मामला?चेक रिपब्लिक में एक टीवी होस्ट और इंफ्लुएंसर रहते हैं. नाम है कामिल बर्तोशेक.बर्तोशेक को उनके निकनेम 'काज़मा' नाम से जाना जाता है, उन्होंने सोशल मीडिया परअपने फॉलोअर्स से वादा किया था कि वो उन्हें कभी न भूलने वाला गिफ्ट देंगे. शुरुआतमें उन्होंने कॉन्टेस्ट रखा और उसके सिर्फ एक विनर को एक बड़ा अमाउंट देने का ऐलानकिया था. कंटेस्टेंट्स को बस एक कोड तोड़ना था जो कि 'काज़मा' की मूवी 'वन मैनशो'(One Man Show) में छिपा हुआ था. जो भी ये कोड तोड़ लेता उसे एक बड़ी धनराशिकामिल बर्तोशेक देने वाले थे. पर कोई इस कोड को क्रैक नहीं कर पाया.हेलीकॅाप्टर का आइडिया इसके बाद कामिल को एक दूसरा आइडिया आया और उन्होंने साइन अप करने वाले सभीप्रतियोगियों के बीच पैसे बांटने का फैसला किया. स्पैनिश अखबार ला वैंगार्डिया(LaVanguardia) की खबर के मुताबिक रविवार सुबह छह बजे उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एकईमेल भेजा जिसमें एन्क्रिप्टेड जानकारी थी कि उन्हें पैसे कहां से मिलेंगे.अपनावादा निभाते हुए कामिल निर्धारित स्थान पर निर्धारित समय पर पहुंचे, पर हेलीकॅाप्टरसे. फिर इसके आगे का वीडियो कामिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्टकिया.View this post on InstagramA post shared by Kazma Kazmitch (@kazma_kazmitch)वीडियो में दिख रहा है कि कामिल हेलीकॅाप्टर में चढ़ने से पहले अपने फैंस को हायकहते हैं. फिर वो हेलीकॅाप्टर में सवार हो जाते हैं. हेलीकॅाप्टर से एक कंटेनर लटकाहुआ है जिसमें पैसे भरे हुए हैं. कामिल इसके बाद हेलीकॅाप्टर से अपने निर्धारितस्थान पर पहुंचते हैं जहां उनके फॉलोवर्स पहले से उनका इंतजार कर रहे हैं. जगह परपहुंचते ही कंटेनर खुलता है और फिर शुरु होती है नोटों की बारिश. अपने फॉलोवर्स केलिए कामिल बर्तोशेक ने 1 मिलियन डॅालर यानी करीब 8 करोड़ रुपए उड़ाए जिसका वीडियोअब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.कामिल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा -The first real MONEY RAIN in the world!$1.000.000 dropped from a helicopter in the Czech Republic and no one has diedor got injured यानी दुनिया में पहली (असली) पैसों की बारिश! चेक रिपब्लिक में एकहेलीकॉप्टर से $1,000,000 गिराए गए. न किसी की मृत्यु हुई ना कोई घायल नहीं हुआ.