The Lallantop

पांच इनिंग्स में 661 रन, चार में तीन शतक, श्रीलंका के इस बैटर का बवाल फॉर्म!

मिशारा के ये नौवां फर्स्ट क्लास शतक है और पांचवीं बार उन्होंने 150+ का स्कोर किया है. पिछले पांच फर्स्ट क्लास इनिंग्स में कमिल ने कुल 661 रन ठोके हैं.

Advertisement
post-main-image
डोमेस्टिक क्रिकेट में मिशारा Nondescripts Cricket Club के लिए खेलते हैं. (फोटो- AP)

श्रीलंंका क्रिकेट का 24 साल का ये लेफ्ट-हैंडर बैटर व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो टीम का हिस्सा बन चुका है, लेकिन फर्स्ट क्लास में अभी आग उगल रहा है. गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन कमिल मिशारा ने कमाल कर दिया. सिर्फ 107 गेंदों में अपना तीसरा फर्स्ट क्लास शतक लगा रिकॉर्ड बना दिया. मिशारा के नाम पिछली पांच इनिंग्स में 661 रन हैं. उन्होंने पिछली चार इनिंग में चार सेंचुरी ठोक दी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नौवां फर्स्ट क्लास शतक लगाया

मैच में सेंचुरी लगाने के बाद तो कमिल मिशारा के जैसे रॉकेट लग गया. 100 से 150 तक वो सिर्फ 36 गेंदों में पहुंच गए. आखिर में साइमन कीन ने उन्हें 168 गेंदों पर 174 रनों पर आउट किया. ये उनका करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. मिशारा के करियर की सबसे बड़ी पारी 187 नॉट आउट है. मार्च 2026 में कोल्ट्स के खिलाफ Nondescripts Cricket Club के लिए उन्होंने ये स्कोर बनाया था.

मिशारा के ये नौवां फर्स्ट क्लास शतक है और पांचवीं बार उन्होंने 150+ का स्कोर किया है. पिछले पांच फर्स्ट क्लास इनिंग्स में कमिल ने कुल 661 रन ठोके हैं. उन्होंने 187*, 90, 149, 61 और अब 174 रनों की पारियां खेली हैं. यानी औसत 132+ का! चार इनिंग्स में तीन शतक, किसी बवाल से कम नहीं हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड A के खिलाफ वनडे में भी कमिल ने 71, 19 और 83 रन बनाए थे.

Advertisement
मैच का हाल

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड A ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 305 रन बनाए. मैथ्यू बॉयल ने 102 रन स्कोर किए. श्रीलंका A की तरफ से दिलुम सुदीरा ने 6 विकेट झटके.

जवाब में श्रीलंका A ने दिन के अंत तक 2 विकेट पर 197 रन बना चुकी थी. रन रेट 4.33 का. ओपनर लाहिरू उदारा ने 61 रन बनाए. निशान मदुष्का ने 57. मिशारा ने मदुष्का के साथ 93 रन की पार्टनरशिप भी की. पहले दिन वो 72 पर नॉट आउट थे.

मिशारा की बैटिंग देखकर लगता है जैसे वो किसी और लेवल पर खेल रहे हों. 174 रनों में उन्होंने अटैकिंग खेल दिखाया, खासकर शतक के बाद. उन्होंने किसी भी बॉलर को नहीं छोड़ा. रोहित गुलाटी, डेल फिलिप्स, साइमन कीन और प्रिंगल, मिशारा ने सबको पीटा.

Advertisement

श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम में वो T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी चार मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 54 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122 का था. डोमेस्टिक क्रिकेट में वो Nondescripts Cricket Club के लिए खेलते हैं. पहले पनादुरा स्पोर्ट्स क्लब से भी जुड़े रहे हैं. अभी फॉर्म में होने का मतलब है कि सीनियर टीम में जल्दी वापसी या और मजबूत जगह की उम्मीद बढ़ गई है.

श्रीलंका क्रिकेट को ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत है जो लंबे समय तक टिकें और फिर आग लगाएं. मिशारा ठीक वैसा ही कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने Kandy District के लिए भी शतक लगाए हैं. 172 और 158 रनों की पारियां खेली. फरवरी 2025 में 151 रनों की एक पारी खेली थी. यानी फर्स्ट क्लास में वो लगातार परफॉर्म कर रहे हैं.

25 साल का ये यंग प्लेयर अगर इस फॉर्म को बनाए रखेगा तो श्रीलंका की मिडिल ऑर्डर और ओपनिंग दोनों जगह मजबूत हो सकती है. गाले के स्पिन फ्रेंडली पिच पर भी उन्होंने अटैकिंग गेम दिखाया, जो और भी खास है. कुल मिलाकर, कमिल मिशारा का ये दौर याद रखने लायक है. 661 रन पांच इनिंग्स में, तीन शतक चार इनिंग्स में. ये आंकड़े खुद बोलते हैं. अब देखना है कि अगली इनिंग्स में वो क्या करते हैं.

वीडियो: 1997 के उस श्रीलंका दौरे की कहानी जिसके बाद वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी हुआ था बर्खास्त

Advertisement