The Lallantop

Xiaomi TV FX Mini LED, फीचर्स से भरा टीवी जो आपकी पॉकेट पर भारी नहीं पड़ेगा

शाओमी की तरफ से आने FX Mini LED किफायती तो है मगर तकनीक में भी एकदम जोरदार है. ये एक Mini LED टीवी है. इसके डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ल हैं और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो लगभग 98 प्रतिशत है, जिससे यह स्मार्ट टीवी अपनी कीमत के मुकाबले काफी महंगा दिखता है.

Advertisement
post-main-image
Xiaomi TV FX Mini LED 65 Smart TV रिव्यू

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Xiaomi ने अपने किफायती स्मार्ट टीवी FX Mini LED को 43 से 75 इंच के आकारों में लॉन्च किया है, जो Mini LED तकनीक और 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है।
  • बाजार में स्मार्ट टीवी के विभिन्न दामों और फीचर्स के चलते उपभोक्ताओं को विकल्प चुनने में कठिनाई होती है, जिसकी वजह से Xiaomi ने मध्यम कीमत में उन्नत तकनीक वाला टीवी पेश किया है।
  • इस टीवी की Mini LED तकनीक उच्च कंट्रास्ट और ब्राइटनेस प्रदान करती है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर देखाई अनुभव मिलेगा और यह टीवी घरेलू मनोरंजन के लिए उपयुक्त विकल्प बन सकता है।

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने में सबसे बड़ी उलझन क्या हो सकती है? अपने हिसाब से तो ‘भतेरे’ ऑप्शन बड़ी दिक्कत है. मतलब अगर ऑप्शन कम हों तो ‘यस’ और ‘नो’ करना आसान होता है. ऐसी ही एक उलझन स्मार्ट टीवी खरीदने में होती है. यहां 15 हजार में भी स्मार्ट टीवी है तो 15 लाख में भी. माने आपके बजट में स्मार्ट टीवी तो मिल जाएगी मगर कौन सी? आपकी इसी उलझन का एक मुफीद ऑप्शन है Xiaomi TV FX Mini LED टीवी. जो न सस्ती है और न महंगी. किफायती स्मार्ट टीवी, जो लेटेस्ट तकनीक और फीचर्स के साथ आती है.

Advertisement
Xiaomi TV FX Mini LED (तकनीक से समझौता नहीं)

शाओमी की तरफ से आने वाला FX Mini LED किफायती तो है मगर तकनीक में भी एकदम जोरदार है. ये एक Mini LED टीवी है. ब्लैक एण्ड व्हाइट के बाद एलसीडी, एलईडी, OLED, QLED के बाद Mini LED वो तकनीक है जिसका इस्तेमाल आजकल टॉप स्मार्ट टीवी कंपनियां करती हैं. ये वो तकनीक है जिसका इस्तेमाल प्रीमियम टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और मॉनिटर स्क्रीन में बैकलाइट (Backlight) के तौर पर किया जाता है. सामान्य LED टीवी में स्क्रीन को पीछे से रोशनी देने के लिए बड़े साइज की LED लाइट्स लगी होती हैं जबकि, Mini LED तकनीक में LED का साइज बहुत छोटा (लगभग 0.2 mm या उससे कम) होता है.

Xiaomi TV FX Mini LED
Xiaomi TV FX Mini LED 

हजारों LED होने के कारण इसकी रोशनी/ब्राइटनेस पारंपरिक डिस्प्ले और OLED डिस्प्ले से ज्यादा होती है. तेज रोशनी वाले कमरों के लिए यह बेहतरीन होती है. जिस हिस्से में काला रंग (Black Screen) दिखाना होता है, वहां की Mini LEDs पूरी तरह बंद या डिम हो जाती हैं, जिससे कंट्रास्ट बहुत शानदार मिलता है. OLED टीवी में समय के साथ स्क्रीन बर्न-इन की समस्या हो सकती है, लेकिन Mini LED में ऐसी कोई समस्या नहीं आती. इतना सब आपको इसलिए बताया क्योंकि फ्यूचर में टीवी इसी तकनीक की होने वाली है. तकनीक से इतर अब बात करते Xiaomi TV FX Mini LED की.

Advertisement
प्रीमियम फील और बेजललेस डिजाइन

Xiaomi TV FX Mini LED की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये आपका ध्यान खींचने में कामयाब होगी. इसके डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ल हैं और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो लगभग 98 प्रतिशत है, जिससे यह स्मार्ट टीवी अपनी कीमत के मुकाबले काफी महंगा दिखता है. माने स्क्रीन ही स्क्रीन है, जो 2 फीसदी हिस्सा बचता है वो मेटल और प्लास्टिक के फ्रेम के लिए है.

Xiaomi TV FX Mini LED में बेजललेस डिजाइन मिलेगा
Xiaomi TV FX Mini LED में बेजललेस डिजाइन मिलेगा 
 
कनेक्टिविटी ऑप्शन

कनेक्टिविटी के सभी ऑप्शन टीवी के लेफ्ट में दिए गए हैं, जबकि पावर केबल राइट की तरफ है, जो कि अच्छी बात है. तीन एचडीएमआई पोर्ट में से एक-एक eARC को सपोर्ट करता है. दो USB पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, एक AV पोर्ट, एक ऑप्टिकल ऑडियो पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और दो एंटीना इनपुट पोर्ट हैं. पोर्ट्स को इस तरह लगाया गया है कि टीवी को दीवार पर इंस्टॉल करने के बाद भी आप उन तक आसानी से पहुंच सकते हैं. टीवी के साथ टेबल पर रखने वाला स्टैंड तो आता है मगर दीवार पर लटकाने के लिए आपको फ्रेम अलग से खरीदना होगा. Xiaomi TV FX Mini LED में ब्लूटूथ वाला रिमोट मिलता है. माने आपको टीवी के सामने निशाना लगाकर चैनल बदलने की जरूरत नहीं. आड़े-तिरछे कहीं से भी काम करेगा. 

Xiaomi TV FX Mini LED में ब्लूटूथ वाला रिमोट मिलता है. माने आपको टीवी के सामने निशाना लगाकर चैनल बदलने की जरूरत नहीं. आड़े-तिरछे कहीं से भी काम करेगा.
Xiaomi TV FX Mini LED में ब्लूटूथ वाला रिमोट मिलता है
टेक्निकल डीटेल्स

65 इंच वाले स्मार्ट टीवी में का रिज़ॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है. कंपनी के मुताबिक, 65-इंच वाले मॉडल में 76 लोकल डिमिंग ज़ोन हैं, साथ ही इसका टिपिकल कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 6000:1 और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है. इसका कलर कवरेज DCI-P3 गैमट का 93 प्रतिशत तक है. टीवी में विविड पिक्चर इंजन 2, HDR10, HDR10+, HLG और फिल्ममेकर मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए इसमें DLG 120 Hz गेम मोड भी मिलता है. हालांकि इसमें डॉल्बी विज़न नहीं होना अखरता है.

Advertisement
Xiaomi TV FX Mini LED
Xiaomi TV FX Mini LED टेक्निकल डीटेल्स
स्मार्ट टीवी का स्मार्ट पर्फॉर्मेन्स

Xiaomi TV FX Mini LED अपनी कीमत को सही साबित करता है. टीवी 43 से 75 इंच साइज में उपलब्ध है. इसी कीमत आने वाले QLED टीवी के मुकाबले इसका Mini LED पैनल वाकई बेहतर अनुभव देता है. यह पैनल बहुत अच्छी डिटेल दिखाता है. बड़ी स्क्रीन के कारण दूर से भी फिल्म और सीरीज देखने में मौज आती है. इसके कलर बहुत जीवंत (vibrant) लगते हैं और ब्लैक कलर भी अच्छे हैं. आपको नॉर्मल LCD पैनल की तुलना में ज़्यादा डेप्थ (गहराई) के साथ डार्क सीन का अनुभव मिलेगा. फिल्ममेकर मोड ब्राइटनेस और रंगों को इस तरह एडजस्ट करता है कि वे ओरिजिनल सोर्स के ज़्यादा करीब दिखें. इसके साथ Standard, Music, Movie, Sports जैसे मोड तो मिलते ही हैं.

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के कैमरे पर संभलकर इतराना, सामने चीनी स्मार्टफोन न पड़ जाए

सॉफ्टवेयर

इसका यूज़र इंटरफ़ेस काफी हद तक वैसा ही है जैसा Fire TV Stick इस्तेमाल करने वालों को दिखता है. ऐप स्टोर पर Fire TV के लिए लगभग सभी स्ट्रीमिंग ऐप्स और दूसरे बड़े ऐप्स उपलब्ध हैं. रोज़ाना के इस्तेमाल में Fire TV को चलाना काफी आसान है, बस पहले-पहल इसे समझने में थोड़ा समय लगता है. अलेक्सा का भी सपोर्ट आपको मिल जाएगा. हालांकि 20W के स्पीकर निराश करते हैं.

Xiaomi TV FX Mini LED एक Fire TV बेस्ड टीवी है
Xiaomi TV FX Mini LED एक Fire TV बेस्ड टीवी है 

Xiaomi TV FX Mini LED 65 Smart TV में फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स मिलते हैं वो भी 64,999 की कीमत में. ये स्मार्ट टीवी मनोरंजन के लिए ज़रूरी लगभग सभी चीज़ें देता है. इसका Mini-LED पैनल बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट, अच्छी ब्राइटनेस और एक जैसे रंग देता है, जिससे इस टीवी पर कंटेंट देखना एक शानदार अनुभव बन जाता है. 43 इंच का दाम 32999 रुपये है तो 75 इंच वाला 84999. हर घर के हिसाब से फिट होने वाला 55 इंच 44999 रुपये का है. बढ़िया प्रोडक्ट.

वीडियो: भाई-दोस्त को गाड़ी देना महंगा पड़ सकता है, एक्सीडेंट के बाद वाले नियम जान लें

Advertisement