The Lallantop

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन, लगातार तीसरी बार ODI वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री से चूकी

वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम 2027 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने में फिर नाकाम रही. अब उसे क्वालीफायर्स खेलकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनानी होगी. कैरेबियन टीम लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स खेलेगी.

Advertisement
post-main-image
वर्ल्ड कप 2027 में सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई वेस्टइंडीज की टीम (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 2027 के ODI वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने में असफल रही है, और उसे क्वालीफायर्स खेलकर अपनी जगह सुनिश्चित करनी होगी।
  • 2027 के लिए ICC ने 30 सितंबर 2026 तक टॉप-8 ODI रैंकिंग वाली टीमों को सीधे क्वालीफाई का अधिकार दिया था, जबकि वेस्टइंडीज वर्तमान में 10वें नंबर पर है।
  • वेस्टइंडीज लगातार तीसरी बार क्वालीफायर्स खेलेगी, जिससे टीम को अतिरिक्त मुकाबलों का सामना करना पड़ेगा और वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए प्रदर्शन बेहतर करना होगा।

दो बार क्रिकेट वर्ल्ड कप विनर रही वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम को तगड़ा झटका लगा है. कैरेबियाई टीम 2027 वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करने से चूक गई है. अगर उसे ODI वर्ल्ड कप 2027 में पार्टिसिपेट करना है, तो क्वालिफायर्स खेलकर अपनी जगह पक्की करनी होगी. ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है, जब वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई.

Advertisement

2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा.

अफगानिस्तान की जीत ने बिगाड़ा खेल

इन दिनों आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 5 ODI मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. दूसरा मैच 7 अगस्त को खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया. अफगान टीम की इस बड़ी जीत ने वेस्टइंडीज को झटका दे दिया.

Advertisement
रैंकिंग का पेंच भी फंसा

वेस्टइंडीज के पास डायरेक्ट क्वालिफाई करने की कोई राह नहीं बची है. टीम रैकिंग में भी फंस गई है. दरअसल, ICC ने मेन्स वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालिफ‍िकेशन के लिए 30 सितंबर 2026 तक टीमों की टॉप-8 रैंक निर्धारित की थी. माने, 30 सितंबर 2026 तक जिन टीमों की ODI रैंकिंग 8 तक होगी, वे टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज की टीम ODI रैंकिंग में 10वें नंबर पर है. इसलिए उसके सीधे क्वालीफाई करने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं.

तीसरी बार खेलना होगा क्वालिफायर

वेस्टइंडीज के लिए स्थिति चिंताजनक है. कैरेबियन टीम लगातार तीसरी बार क्वालिफायर्स खेलेगी. इससे पहले, 2019 वर्ल्ड कप में भी टीम डायरेक्ट क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. इस वर्ल्ड कप में उसने क्वालिफायर्स खेलकर जगह बनाई थी.

2023 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की स्थिति और खराब हो गई थी. इस वर्ल्ड कप में विंडीज टीम क्वालिफायर्स से ही बाहर हो गई थी. जिम्बाब्वे में खेले गए क्वालिफायर्स मैच में उसे मेजबान जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर सिक्स में हार मिली थी.

Advertisement

इसके बाद, स्कॉटलैंड ने हराकर वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार था, जब वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट में नहीं खेली थी.

ये भी पढ़ें: बुमराह के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज!

वेस्टइंडीज के लिए अहम थी आयरलैंड-अफगानिस्तान सीरीज

वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिए आयरलैंड और अफगानिस्तान ODI सीरीज वेस्टइंडीज के लिए अहम थी. समीकरण कह रहे थे कि अगर आयरलैंड वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 4-1 या 5-0 से हरा देगा, तो वेस्टइंडीज के सीथे क्वालीफाई करने के चांस बन सकते थे.

लेकिन, सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके बाद, दूसरे ODI में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर वेस्टइंडीज की क्वालीफिकेशन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement