The Lallantop

अश्विन ने 4 साल तक संजय मांजरेकर से बात क्यों नहीं की? वजह खुद बताई है

साल 2011 में अश्विन पहली बार टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए. अश्विन के पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद संजय मांजरेकर ने किसी पब्लिकेशन के लिए एक आर्टिकल लिखा.

Advertisement
post-main-image
अश्विन ने बताया कि संजय मांजरेकर के कारण उनकी जिंदगी बदल दी. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के बाद पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया कि चार साल तक वह उनसे बात नहीं करते रहे।
  • 2011 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर मांजरेकर ने अश्विन की गेंदबाजी पर नकारात्मक टिप्पणी की थी, जिसके बाद अश्विन ने खुद को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
  • 2015 में मांजरेकर ने अश्विन की गेंदबाजी की तारीफ की, जिससे अश्विन ने उनसे संवाद किया और अपने खेल में सुधार जारी रखा जो उनके करियर के सफल होने में सहायक रहा।

भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बीते साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद से वह कभी यूट्यूबर तो कभी कॉमेंटेटर के तौर पर अपनी राय बेबाकी से रखते रहे. अश्विन ने अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अश्विन ने बताया कि उन्होंने लगभग चार साल तक मांजरेकर से बात नहीं की थी.

Advertisement

साल 2011 में अश्विन पहली बार टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए थे. उनके पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद संजय मांजरेकर ने एक पब्लिकेशन के लिए आर्टिकल लिखा. इस आर्टिकल में उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी पर टिप्पणी की. मांजरेकर अश्विन की गेंदबाजी से इंप्रेस नहीं थे. ऑस्ट्रेलिया से वापसी के दौरान अश्विन ने पूरा आर्टिकल पढ़ा. पहले उन्हें गुस्सा आया. लेकिन फिर बुरा लगने लगा. तब अश्विन ने मांजरेकर को कुछ नहीं कहा लेकिन यह बात उनके मन में जम गई.

अश्विन ने खुद को बदला

उन्होंने अगले चार साल जमकर मेहनत की. अश्विन को लगता था कि वह एक ‘गिफ्टेड’ एथलीट नहीं हैं और सफलता के लिए उन्हें कुछ बहुत बेहतर करना होगा. वह अपने खेल पर काम करते रहे. चार साल बाद 2015 में मांजरेकर ने एक बार फिर आर्टिकल लिखा. इस बार उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की. मांजरेकर ने लिखा कि अश्विन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. अश्विन ने यह आर्टिकल भी पढ़ा. पढ़ने के बाद उन्होंने मांजरेकर को मैसेज किया. अश्विन ने ‘जियो हॉटस्टार’ को बताया कि मांजरेकर के उस आर्टिकल ने उनकी जिंदगी बदल दी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म मैच में ही टीम इंडिया का रिएलिटी चेक हो गया! 

अश्विन ने मांजरेकर के उस आर्टिकल के बाद खुद पर काम करना शुरू किया. खुद को बेहतर बनाना शुरू किया. वह चाहते थे कि मांजरेकर उनके आलोचक से उनके प्रशंसक बनें. उस आर्टिकल ने अश्विन को सिखाया कि हर आलोचना में कुछ न कुछ सीखने के लिए होता है. 

अश्विन ने भारत के सबसे कामयाब क्रिकेटरों में से एक के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली. उन्होंने सभी फॉर्मेट में 287 मैचों में कुल 765 विकेट लिए. टेस्ट में 537, वनडे में 156 और T20I में 72 विकेट उनके नाम रहे. अनिल कुंबले के बाद वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ हैं. इन आंकड़ों के साथ उन्होंने देश के महानतम ऑलराउंडरों में अपनी जगह पक्की की.

Advertisement

वीडियो: BCCI ने बदले फिटनेस टेस्ट के तरीके, नहीं होगा यो यो टेस्ट

Advertisement