The Lallantop

बुमराह के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज!

Ind vs SL : टीम इंडिया को एक और झटका लग गया है. Jasprit Bumrah के बाद टीम इंडिया के नंबर 3 बैटर Sai Sudharsan भी टेस्ट सीरीज सेे बाहर हो गए हैं. दरअसल, उनके पैर के अंगुठे में चोट लगी थी. स्क्वॉड में उनका नाम था. लेकिन, ये बताया गया था कि वो फिट होंगे तभी खेल सकेंगे.

Advertisement
post-main-image
साई सुदर्शन के दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत टीम के बल्लेबाज साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे की चोट की वजह से श्रीलंका दौरे की दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।
  • साई सुदर्शन की चोट और फिटनेस को लेकर शुरू में आशावाद था, लेकिन MRI स्कैन में चोट की गंभीरता सामने आई और वो फाइनल फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके।
  • सुदर्शन के बाहर होने से टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल को नंबर 3 बल्लेबाज़ के रूप में खेलने का विकल्प चुना है, जबकि ध्रुव जुरैल नंबर 6 के लिए जोखिम भरा विकल्प हो सकते हैं।

टीम इंडिया के लिए श्रीलंका दौरा बहुत अहम हैै. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप के फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए उन्हें ये सीरीज जीतनी ही होगी. लेकिन, एक के बाद एक इंजरी से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती जा रही है. पहले जसप्रीत बुमराह अब साई सुदर्शन भी श्रीलंका सीरीज से रुल्ड आउट हो गए हैं.

Advertisement
क्या है सुदर्शन को लेकर अपडेट?

इंडिया टुडे से जुड़े नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, साई सुदर्शन श्रीलंका सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे पहले, उन्हें टीम में शामिल किया गया था. लेकिन, ये भी मेंशन था कि वो फिट होंगे, तभी खेल सकेंगे. लेकिन, अब आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट से वो अब तक रिकवर नहीं हो सके हैं. इसके कारण वो दोनों मुकाबले में नहीं खेलेंगे.

साई सुदर्शन को लेकर इससे पहले आई रिपोर्ट में ये बताया गया था कि वो अच्छी तरह रिकवर हो रहे हैं. उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ CoE में फील्डिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी. नेट्स में वो 75 मिनट तक बैटिंग करने में सफल रहे थे. कंडीशनिंग प्रैक्टिस के समय 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी हासिल करने में सफल रहे थे. लेकिन, उनके दाएं पैर के अंगूठे में दर्द कम नहीं हो रही थी. इसे लेकर एक MRI स्कैन भी होना था. लेकिन, अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, CoE के फाइन‍ल टेस्ट को वो क्लीयर करने में असमर्थ रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैम्पियनशिप्स में जीता सिल्वर, नीरज का कारनामा दोहराया

देवदत्त कर सकते हैं रिप्लेस

साई सुदर्शन टेस्ट में टीम इंडिया के नंबर 3 बैटर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में अब ये दायित्व देवदत्त पडिक्कल को सौंपा जा सकता है. देवदत्त पिछले साल डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में शानदार फॉर्म में थे. इस दौरान रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 530 से ज़्यादा रन बनाए थे. हालांकि, उनके पास ज़्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है. उन्होंने अब तक दो टेस्ट मैच ही खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 90 रन बनाए हैं. लेकिन, साई सुदर्शन की एंट्री के बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है. अब बहुत संभावना है कि वो गंभीर के फर्स्ट चॉइस होंगे. देवदत्त के अलावा ध्रुव जुरैल के पास भी नंबर 3 पर खेलने का अनुभव है. हालांकि, तब वो बहुत सफल नहीं रहे थे. नंबर 6 पर उन्होंने बैटिंग करते हुए अहम रन बनाए हैं. बहुत संभावना है कि उन्हें कोच गंभीर नंबर 6 पर ही बैटिंग कराएं.
 

वीडियो: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया से बाहर हुए बुमराह, चोट बनी कारण

Advertisement

Advertisement