The Lallantop

चलती ट्रेन के दिव्यांग कोच में गर्भवती महिला से रेप, अगले ही स्टेशन पर धराया आरोपी

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में महानंदा एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में 20 साल की गर्भवती महिला से रेप का आरोप लगा है. महिला की शिकायत पर GRP ने असम के रहने वाले आरोपी गौतम महतो को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है.

Advertisement
post-main-image
चलती ट्रेन में गर्भवती महिला से रेप. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में 20 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ चलती ट्रेन में कथित रूप से दुष्कर्म की घटना हुई और आरोपी को स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया।
  • महिला दिल्ली से घर लौट रही थी जब हासीमारा के पास एक खाली डिब्बे का फायदा उठाकर आरोपी गौतम महतो ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद महिला ने पति को मामले की सूचना दी।
  • रेलवे कर्मचारियों द्वारा चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर हेल्पलाइन पर सूचना दी गई, आरोपी गिरफ्तार कर अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है और मामले की जांच जारी है।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 20 साल की एक गर्भवती आदिवासी महिला के साथ चलती ट्रेन में रेप की खबर सामने आई है. महिला महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में सवार थी. ट्रेन जब अलीद्वारपुर स्टेशन पर रुकी तब आरोपी को रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान गौतम महतो के रूप में हुई है, जो असम के रंगिया का रहने वाला है. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अनुपम की रिपोर्ट के मुताबिक,  अलीपुरद्वार के कालचीनी की रहने वाली 20 साल की महिला महानंदा एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में दिल्ली से घर लौट रही थी. आरोप है कि कालचीनी पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया. खाली डिब्बे का फायदा उठाकर आरोपी ने चलती ट्रेन में महिला के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से दुर्व्यवहार किया. इसके बाद महिला ने घटना के बारे में बताने के लिए अपने पति को फोन कर दिया. पति स्टेशन पहुंचे, जिसके बाद आरोपी को ट्रेन के रुकते ही GRP ने गिरफ्तार कर लिया. 

आरोपी गौतम महतो असम के रंगिया का रहने वाला है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. GRP के अफसर इंद्रबदन झा ने बताया कि जब ट्रेन हासीमारा के पास थी तब ये घटना हुई. जिस दिव्यांग कोच में ये सब हुआ, उसके बगल वाले डिब्बे में रेलवे कर्मचारी मौजूद थे. इलेक्ट्रिकल स्टाफ ने दिव्यांग कोच से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी. उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया. इसके बाद जैसे ही ट्रेन अलीपुरद्वार स्टेशन पहुंची. RPF और GRP ने उस डिब्बे से आरोपी को हिरासत में ले लिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः एंबुलेंस नहीं मिली तो सरकारी कचरा ढोने वाली गाड़ी में शव ले गए, वीडियो वायरल

झा ने आगे बताया कि महिला को बचा लिया गया. उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रेप का मामला दर्ज किया गया है. कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पूरी घटना की जांच चल रही है.

वीडियो: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए घर बनवाएंगे सलमान खान और रणदीप हुड्डा

Advertisement

Advertisement