देवदत्त पडिक्कल पूरी तरह से तैयार हैं. साई सुदर्शन की चोट ने जो चिंता बढ़ाई थी, देवदत्त ने अपनी सेंचुरी से उसे दूर कर दी. टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ चल रहे प्रैक्टिस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार सेंचुरी लगाई. हालांकि, अनुभवी ऋषभ पंत और उनके साथी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल मौके का फायदा नहीं उठा सके. दोनों सस्ते में ही आउट हो गए.
पडिक्कल ने दूर की गंभीर की टेंशन! टेस्ट सीरीज में सुदर्शन की जगह लेने के लिए तैयार
Ind vs SLCXI : टीम इंडिया ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 357 रन बनाए. इस दौरान Devdutt Padikkal नाबाद 142 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. Sai Sudharsan चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में पडिक्कल की नंबर 3 पर दावेदारी मजबूत हो गई है.

टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 90 ओवर में छह विकेट पर 357 रन बनाए. इस दौरान पडिक्कल ने नाबाद 142 रन बनाए. वहीं, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 63 रन की जुझारू पारी खेली. इनके अलावा, मानव सुथार (41) ने भी अपनी बैटिंग से प्रभावित किया. खेल आगे बढ़ने के साथ पिच बैटिंग फ्रेंडली हो गई. देवदत्त ने इसका पूरा फायदा उठाया. उन्होंने 18 चौके लगाए. साथ ही ये साबित कर दिया कि वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
पडिक्कल ने की शानदार बैटिंगपडिक्कल का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीसरे नंबर पर बैटिंग अब लगभग तय है. अमूमन नंबर 3 पर साई सुदर्शन बैटिंग करते हैं. लेकिन, उनके अंगूठे की चोट से समय पर रिकवर नहीं हो पाने के कारण वो सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि, पडिक्कल ने कोच गौतम गंभीर की बड़ी टेंशन दूर कर दी. लेकिन, बाकी टॉप ऑर्डर बैटर्स ने निराश ही किया.
यशस्वी जायसवाल (0) दिन की दूसरी गेंद पर बाएं हाथ के पेसर विश्व फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल (40) और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े. राहुल ने क्रीज पर अपने पांव अच्छी तरह से जमा लिए थे. दूसरी तरफ पडिक्कल को खेलते देखना भी बेहद मनोरंजक था. उन्होंने फुल लेंथ बॉल्स पर कवर ड्राइव लगाकर शुरुआत की. फिर पॉइंट के आगे और पीछे दोनों तरफ कुछ शानदार कट शॉट खेले.
ये भी पढ़ें : अश्मिता चालिहा घुटने की चोट से लौटीं, अब कोरिया मास्टर्स में मचा रहीं गदर!
पडिक्कल ने खास तौर पर दाएं हाथ के पेसर इशिता विजेसुंदरा को निशाने पर रखा. पेसर्स के खिलाफ उनका मशहूर नटराज शॉट भी देखने को मिला. पडिक्कल की बैटिंग की कई खासियत दिखी. ऐसा लग रहा था कि शॉट खेलने के लिए उनके पास एक सेकेंड एक्स्ट्रा था. उनका डिफेंस भी पहले की अपेक्षा काफी मजबूत हो गया है.
सबसे खास बात कि स्पिनरों के खिलाफ उनका फुटवर्क लाजवाब है. उन्होंने ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की गेंद पर पुल शॉट खेलकर महज 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. फिर रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि विदेशों में मिडिल ऑर्डर के बैटर के रूप में वह जरूरी क्यों हो सकते हैं.
पंत और जुरेल ने किया निराशटीम इंडिया के लिए दूसरे दिन की सबसे बड़ी निराशा ऋषभ पंत (02) रहे. उन्होंने एक बार फिर ऑफ स्पिनर मेंडिस के खिलाफ लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन, बॉल बल्ले का किनारा लेकर लॉन्ग-ऑफ की ओर चली गई. पंत जहां आक्रामक शॉट खेलकर आउट हुए, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑफ-स्पिनर के सामने एक्सपोज हुई ध्रुव जुरेल (01) की तकनीकी कमजोरी फिर उजागर हो गई. उन्होंने आगे बढ़कर रक्षात्मक शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट स्क्वायर लेग पर कैच दे दिया.
हालांकि, मानव सुथार ने जडेजा का अच्छा साथ दिया. पडिक्कल जब रिटायर्ड आउट हुए वो जडेजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़ चुके थे. लेकिन, इसके बाद पंत और जुरेल सस्ते में निपट गए. जडेजा को सुथार का ही अच्छा साथ मिला. दोनों ने 76 रन जोड़कर पारी को संभाला. पडिक्कल दिन के आखिर में फिर बल्लेबाजी करने आए और चार चौके और लगाए. वहीं, सारांश जैन ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 22 रन बनाए, जबकि गुरनूर बराड़ ने 18 गेंद पर नाबाद 36 रन की पारी खेली. इसमें चार छक्के शामिल हैं.
वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?










