The Lallantop

क्रिस गेल ने अपने पुराने टीममेट को क्यों कहा- तुम एक सांप हो

भड़क गए हैं यूनिवर्स बॉस.

Advertisement
post-main-image
World Cricket के सबसे धुरंधर बल्लेबाजों में से एक हैं Chris Gayle
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम के अपने पूर्व साथी रामनरेश सरवन पर जमकर भड़ास निकाली है. गेल ने सरवन को सांप  बताया है. गेल का मानना है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) टीम जमैका तलैवास से उन्हें बाहर करने में सरवन का बड़ा हाथ था. गौरतलब है कि टीम ने इस सीजन के लिए गेल को रिटेन नहीं किया है. वह पिछले ही सीजन इस टीम से जुड़े थे.
इस सीजन में गेल सेंट लूसिया ज़ुक्स के लिए खेलेंगे. यहां गेल को डैरेन सैमी की कप्तानी में खेलना होगा. टीम के हेड कोच जिम्बॉब्वे के एंडी फ्लावर हैं. गेल ने अपने CPL करियर की शुरुआत जमैका के लिए खेलकर ही की थी. पहले चार सीजन वहां खेलने के बाद गेल सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिऑट्स से जुड़े थे.

# तुम एक सांप हो

गेल ने जमैका के असिस्टेंट कोच सरवन के बारे में कहा,
'तलैवास के साथ जो भी हुआ, उसमें तुम्हारा अहम हाथ था. सरवन, वो तुम्हीं थे जिसने मेरे जन्मदिन पर लंबा भाषण दिया था कि हम कितना आगे निकल आए हैं. सरवन, तुम एक सांप हो. तुम्हें पता है, तुम कैरेबियन में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले व्यक्ति नहीं हो. तुम बहुत प्रतिशोधी हो, तुम अभी भी नादान हो, तुम पीठ पीछे वार करने वाले हो.
1996 के समय का मैं इकलौता प्लेयर हूं जो अब भी एक्टिव है, खेल रहा है. बाकी सब रिटायर हो गए. मैं उस एरा का आखिरी बंदा हूं. और मैं अब भी मजबूत हूं. इसलिए उनके लिए देखना मुश्किल होगा कि क्रिस गेल अब भी खेल रहा है और सफल है. मैं पुराने और नए प्लेयर्स की बात कर रहा हूं. लेकिन अभी मुझे तुमसे निपटना है सरवन. बाकियों से वक्त आने पर निपट लूंगा.'
Chris Gayle Ramnaresh Sarwan 800
West Indies Cricket Team में लंबे वक्त तक एकसाथ खेले हैं Chris Gayle और Ramnaresh Sarwan (ट्विटर)

CPL का मौजूदा शेड्यूल 19 अगस्त से 26 सितंबर तक का है. हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते इसमें बदलाव संभव है. टूर्नामेंट बिना फैंस और विदेशी प्लेयर्स के खेला जा सकता है. या इसे दिसंबर तक के लिए टालने की भी संभावना है.


सुनिए युवराज सिंह से, उनके टी20 वर्ल्ड कप में छह छक्के मारने के रोचक किस्से

Advertisement
Advertisement