टीम इंडिया ने रांची में खेले गए दूसरे T20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ 249 रन बनाए. इस दौरान संजू सैमसन ने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लेकिन, वेस्टइंडीज टीम ने 250 रन का टारगेट महज 18.2 ओवर में चेज कर लिया. इस दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने नाबाद 102 रन बनाए.
249 रन भी पड़ गए कम! होप ने किया श्रेयस से हिसाब चुकता
Ind vs WI 2nd T20I : टीम इंडिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने रांची में 249 रनों का टारगेट भी आसानी से हासिल कर लिया. इस दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान Shai Hope ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 45 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी. इससे पहले, लखनऊ में भारतीय कप्तान Shreyas Iyer ने सेंचुरी लगाई थी.

इससे पहले, लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 102 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को सीरीज में 1-0 की लीड दिलाई थी. लेकिन, 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.
संजू ने दिलाई मजबूत शुरुआतरांची में होप ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 249 रन बना लिए. T20I के लिहाज से ये अच्छा स्कोर लग रहा था. लेकिन, रांची की ये NH जैसी पिच और ओस ने सारा खेल बिगाड़ दिया.
टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रनों की दमदार पारी खेली. इसके बाद, अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने तेजतर्रार बैटिंग करते हुए अंतिम 4 ओवर्स में 71 रन जोड़े और टोटल को 250 के करीब पहुंचा दिया.
ये भी पढ़ें : धोनी के घर पर चमके संजू! वैभव की प्लेइंग XI में वापसी का इंतजार बढ़ा
रदरफोड-होप ने मयंक की मेहनत बेकार कीटीम इंडिया के यंग पेसर मयंक यादव ने शुरुआत भी दमदार दिलाई. महज 58 रन के स्कोर पर 3 कैरिबियन बैटर्स को उन्होंने पवेलियन की राह दिखा दी. लेकिन, इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड और शे होप की जोड़ी ने मैच को एकतरफा कर दिया.
रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 87 रन जोड़े. वहीं, कप्तान शे होप ने नाबाद 102 रन बना दिए. इस दौरान दोनों ने मिलकर कुल 13 चौके और 16 छक्के लगाए. माने इन दोनों ने सिर्फ बाउंड्री से लगभग 150 रन ठोक दिए.
वेस्टइंडीज की इस तूफानी बैटिंग का भारतीय बॉलर्स के पास कोई जवाब नहीं था. थोड़ा मामला रांची के रोड जैसी पिच ने बिगाड़ा. रही सही कसर ओस ने पूरी कर दी. नतीजा 249 रन भी कम पड़ गए. वेस्टइंडीज ने 9 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया.
होप ने बराबर की सीरीजइसी के साथ कप्तान शे होप ने श्रेयस से बदला भी चुकता कर लिया. इससे पहले, लखनऊ में खेले गए पहले T20I मुकाबले में श्रेयस ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शतक जड़ दिया था. तब टीम इंडिया ने 172 रनों का टारगेट महज 14.4 ओवर में हासिल कर लिया था.
अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा. सीरीज के अंतिम दो मुकाबले 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाने हैं. इसके बाद टीम इंडिया को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा करना है.
वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?












