भारत (India) ने सुपर 8 के मैच में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) को बड़े अंतर से हराकर नेट रन रेट की रिकवरी कर ली है. अब टीम इंडिया (Team India) आखिरी सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) पर होगा. इस मैच में नेट रन रेट दोनों टीमों के आड़े नहीं आएगा. मैच जीतने वाली टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. वो जीत कितनी बड़ी हो या कितनी भी छोटी. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने के लिए सिर्फ जीत मायने रखेगी. इस तरह दोनों टीमों के लिए यह नॉक आउट मुकाबला होगा.
कोलकाता में इंडिया ने 4 बार हराया, पर यहां वेस्टइंडीज का एक रिकॉर्ड टेंशन देने वाला है
टी20 वर्ल्ड कप में भारत (India) अपने आखिरी सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेलेगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता (Kolkata) में खेला जाएगा.


सुपर 8 मैच में, जब वेस्टइंडीज की टीम भारत के सामने उतरेगी, तो उसकी नजर अपना रिकॉर्ड बरकरार रखने पर होगी. टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन्स पर कैरेबियाई टीम का रिकॉर्ड शानदार है. वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कोलकाता में हारी नहीं है. उसने ईडन गार्डन्स पर वर्ल्ड कप के 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज ने साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी ग्राउंड पर जीता था.
ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मैच में भारत को कड़ी टक्कर मिलेगी. कैरेबियाई टीम में कई हिटर हैं, जो ईडन गार्डन्स की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिक्स हिटिंग के मामले में वेस्टइंडीज के दो बैटर टॉप-5 में शामिल हैं. शिमरॉन हेटमायर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाए हैं. वहीं, शरफेन रदरफोर्ड अब तक 12 छक्के जड़ चुके हैं. इन दोनों के अलावा टीम में कई विस्फोटक बैटर हैं, जो किसी भी अपोनेंट्स पर भारी पड़ सकते हैं.
स्पिन के खिलाफ स्ट्रगलटी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के बैटर्स ने स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल किया है. उन्हें धीमी गेंदों पर रन बनाने में काफी दिक्कत हुई है. कैरेबियन टीम के पास गुडाकेश मोती और अकील हुसैन जैसे क्वालिटी स्पिनर हैं. मोती ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 10 विकेट लिए हैं. जबकि, अकील हुसैन ने 6 बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई है.
पहली बार कोलकाता में भिडेंगी दोनों टीमेंभारत और वेस्टइंडीज की टीमें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कोलकाता में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. विंडीज के पास इस ग्राउंड पर वर्ल्ड कप मैच खेलने का एक्सपीरिएंस है. वहीं, अगर वर्ल्ड कप को छोड़ दिया जाए, तो ईडन गार्डन्स पर भारत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद शानदार है. टीम इंडिया ने विंडीज के अगेंस्ट इस ग्राउंड पर 4 T20I मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को सरफराज अहमद खेल भावना क्यों सिखाने लगे?












.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)

