The Lallantop

जो रूट ने सचिन को पछाड़ा! सबसे तेज 23000 रन पूरा करने वाले दूसरे बैटर बने

SL vs Eng : डरहम में खेले गए पहले ODI मैच में श्रीलंका के ख‍िलाफ Joe Root ने 23000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. वो सबसे तेज 23000 रन बनाने के मामले में दिग्गज Sachin Tendulkar से भी आगे निकल गए.

Advertisement
post-main-image
जो रूट ने सबसे तेज 23000 रन पूरा करने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ा. (Courtesy : Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ODI मैच में 44 रनों की पारी खेलते हुए 23,000 इंटरनेशनल रन पूरे किए और 521 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने।
  • यह रिकॉर्ड इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रूट ने सचिन तेंदुलकर को पारियां में पीछे छोड़ा, जो 522 पारियों में 23,000 रन बनाए थे, और केवल विराट कोहली उनसे आगे हैं।
  • रूट की इस उपलब्धि के साथ वे ऑल-टाइम रन स्कोरिंग सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, और अब उनकी तुलना अन्य शीर्ष खिलाड़ी जैसे राहुल द्रविड़ से की जा रही है।

इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट टॉप फॉर्म में हैं. डरहम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका के ख‍िलाफ पहले ODI में 44 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 23,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए. 521 पारियों में ये उपलब्‍धि‍ हासिल करने वाले वो दूसरे सबसे तेज बैटर बन गए. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया. सचिन ने 522 पारियों में ये कारनामा किया था. रूट से आगे सिर्फ भारत के विराट कोहली हैं. विराट ने 490 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

Advertisement

वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिन दिग्गज रिकी पोंटिंग हैंं. पोंटिंग ने 23000 रन का पहाड़ चढ़ने के लिए 544 पारियां ली थीं. जाे रूट ने ये रिकॉर्ड श्रीलंका के ख‍िलाफ बनाया. 52 गेंदों में 44 रनों की अपनी इस पारी के दौरान रूट ने 5 चौके जड़े. रूट के नाम अब 23,041 इंटरनेशनल रन हो गए हैं. वो ऑल-टाइम हाईएस्ट रन गेटर की लिस्ट में भी 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रूट अब राहुल द्रविड़ से महज 1167 रन पीछे हैं. द्रविड़ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24,208 रन हैं.

नामदेशरनपारियां
सचिन तेंदुलकरभारत34,357782
विराट कोहलीभारत28,359629
कुमार संगकाराश्रीलंका28,016666
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया27,483668
महेला जयवर्धनेश्रीलंका25,957725
जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका25,534617
राहुल द्रविड़भारत24,208605
जो रूटइंग्लैंड23,041521
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन

ये भी पढ़ें : अक्षर पटेल की 'वाइड' गेंद पर क्यों मचा बवाल? जानिए क्या कहते हैं नियम 

Advertisement

इस लिस्ट में अब भी टॉप पर सचिन तेंदुलकर विराजमान हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 34,357 रन हैं. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली, तीसरे पर कुमार संगकारा और फिर रिकी पोंटिंग आते हैं. महेला जयवर्धने और जैक्स कैलिस के भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार से ज़्यादा रन हैं. वो दोनों इस लिस्ट में 5वें और 6वें नंबर पर हैं. 

श्रीलंका के ख‍िलाफ रूट की पारी की बात करें तों, उन्होंने शुुरुआत  बहुत संभलकर की. फिर धीरे-धीरे जैसे रिदम में आए चौके लगाने भी शुरू कर दिए. मिड-विकेट की तरफ कलाई के इस्तेमाल से शॉट खेलकर उन्होंने पना खाता खोला और फिर असिथा फर्नांडो के खिलाफ ऑफ-साइड पर दो शानदार ड्राइव लगाए.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान स्पिन के खिलाफ भी असरदार रहे. उन्होंने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की. डुनिथ वेलालागे के खिलाफ रिवर्स स्वीप भी खेला. उन्होंने दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर सिंगल लेकर इंग्लैंड का स्कोर 100 तक पहुंचाया और पारी को संभाले रखा.

Advertisement

हालांकि, रूट अपना पचासा पूरा नहीं कर सके. डेब्यूटांट सचिंदु कोलंबगे ने उन्हें शॉर्ट बॉल में फंसा लिया. उनकी गेंद पिच से तेजी से घूमी और रूट के बल्ले के बाहरी किनारे को छकाती हुई ऑफ स्टंप से टकरा गई. ये कोलंबगे का मेडन ODI विकेट था. 

वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?

Advertisement