पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक बेहद खराब दौर से गुजर रही है. इंग्लैंड में सिर पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग हर क्षेत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है. 7 प्लेयर्स की घर वापसी हो चुकी है. दोनों कोच बदल दिए गए हैं. पहले लीड्स, फिर लॉर्ड्स में मिली हार के बाद अब पाकिस्तानी टीम 9 सितंबर को सीरीज का अंतिम मुकाबला एजबेस्टन में खेलने उतरेगी.
अकरम ने पाकिस्तानी टीम की धज्जियां उड़ाईं! एजबेस्टन टेस्ट को लेकर क्या कहा?
Edgbaston Test Pak vs Eng : पाकिस्तानी दिग्गज Wasim Akram ने टीम की कड़ी आलोचना की है. इंग्लैंड में चल रही सीरीज का अंतिम मुकाबला 9 सितंबर से खेला जाना है. लेकिन, इसके रिजल्ट को लेकर पहले ही उन्होंने प्रिडिक्शन कर दिया है.

हालांकि, इस मुकाबले से पहले ही इसके रिजल्ट को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने मौजूदा टीम की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. साथ ही ये प्रिडिक्शन भी कर दिया है कि पाकिस्तान का इस सीरीज में सूपड़ा साफ होना तय है. उन्होंने यहां तक कह दिया ये बात उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले से ही पता थी.
इंग्लिश टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. पहले हेडिंग्ले में उन्होंने एक पारी और 103 रनों से जीत दर्ज की. फिर लॉर्ड्स में 194 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. दोनों ही मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम की बैटिंग की बहुत फजीहत हुई. लीड्स में जहां पाकिस्तानी टीम ने 171 और 135 रन बनाए. लॉर्ड्स में टीम सिर्फ 110 और 194 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
इसे लेकर जब पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम से पूछा गया तो उनका इमोशन फूट पड़ा. अंतिम बार इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम को बैक-टू-बैक सीरीज जिताने वाले कप्तान वसीम अकरम ने द एथलेटिक्स से बातचीत में कहा,
सीरीज शुरू होने से पहले ही मुझे पता था कि हम इंग्लैंड से 3-0 से हारने वाले हैं. हमारी बैटिंग स्ट्रगल कर रही है, बॉलिंग औसत से भी नीचे है और फील्डिंग तो उससे भी बदतर है. इसे समझने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है.
अकरम ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों से हमदर्दी तो है. लेकिन, प्लेयर्स का रवैया भी सही नहीं है. उन्होंने आगे कहा,
पाकिस्तान में एक कहावत है, 'ताली दोनों हाथों से बजती है'. लोग मुझसे अक्सर पूछते हैं कि क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं? लेकिन दिक्कतें बहुत गहरी हैं. जो खेल रहे हैं, वो हमारे टॉप प्लेयर्स हैं. उनके नीचे कुछ नहीं बचा है. हमारा डोमेस्टिक ढांचा पिछले कुछ सालों से पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. न कोई कंसिस्टेंसी है और न ही किसी में सब्र.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान पर फिर चला ICC का चाबुक! फातिमा सना के बाद एक और प्लेयर पर एक्शन
पाकिस्तानी पूर्व कप्तान के मुताबिक, प्रॉब्लम सिर्फ ऊपर-ऊपर नहीं है. ये समस्या बहुत गहरी है. उनका मानना है कि पाकिस्तान की समस्याओं की जड़ डोमेस्टिक सिस्टम में है. उनके मुताबिक, बार-बार चेंज और पेशंस की कमी के कारण इंटरनेशनल प्लेयर्स की एक पाइपलाइन बनाना मुश्किल हो गया है. अकरम ने इस बात पर भी जोर दिया कि कैसे फैंस का फ्रस्ट्रेशन इस समस्या को और गहरा बना सकता है. वसीम ने आगे कहा,
समस्याओं को पीछे छोड़ पाएगी पाकिस्तानी टीम?इसका असर फैन्स पर भी पड़ता है. जब वो टीम को हारते हुए देखते हैं, तो वो भी सब बदल देना चाहते हैं. हमने ऐसा कई बार किया है. अब असल में कुछ बचा नहीं है.
पाकिस्तानी दिग्गज की ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं, जहां पाकिस्तानी टीम हर तरफ से मुश्किलों से घिरी है. एकतरफ टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से सवाल उठ रहे हैं. दूसरी तरफ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. दो मुकाबले हारने के बाद अचानक बोर्ड ने 7 प्लेयर्स और दोनों कोच को घर वापस बुला लिया. रिजवान और इमाम पर तो करप्शन के गंभीर आरोप भी लगे हैं.
टीम में उनकी जगह लाए गए प्लेयर्स के पास भी अनुभव नहीं है. 5 प्लेयर्स तो अनकैप्ड हैं. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि 9 सितंबर को पाकिस्तानी टीम जब मैदान पर उतरेगी तो वो फाइट बैक करने की कोशिश करेगी. या फिर से वही कहानी दोहराई जाएगी, जो लीड्स और लॉर्ड्स में लिखी गई है.
वीडियो: इंग्लैंड से सीरीज हारा पाकिस्तान, अब कोच को भी वापस बुलाया गया











