टीम इंडिया के पूर्व बैटर वीवीएस लक्ष्मण वर्तमान में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं. लेकिन, खबर है कि BCCI उनकी जिम्मेदारी बढ़ाने वाला है. सितंबर इंडियन क्रिकेट के लिए काफी अहम होने वाला है. BCCI की एनुअल मीटिंग से लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर के कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने तक. बोर्ड इस दौरान कई बड़े चेंज की तैयारी में है.
BCCI करने वाला है बड़ा फेरबदल! लक्ष्मण को मिल सकती है सबसे बड़ी कमान
BCCI जल्द ही बड़ा फेरबदल कर सकता है. वर्तमान CoE चीफ VVS Laxman को बोर्ड बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रहा है. सितंबर में होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है.

पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि लक्ष्मण चीफ सेलेक्टर और रेड बॉल कोच के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे हैं. हालांकि, अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि लक्ष्मण को BCCI के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका दी जा सकती है. साथ ही ऐसी खबरें भी हैं कि BCCI आगरकर का कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ा सकता है.
लक्ष्मण की बढ़ जाएंगी जिम्मेदारियांBCCI अगर ऐसा करता है तो लक्ष्मण की जिम्मेदारियों का दायरा काफी बढ़ जाएगा. वह पहले से ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं. यहां वह प्लेयर डेवलपमेंट और हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम की देखरेख कर रहे हैं. अब बतौर डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट उन पर और जिम्मेदारियां आ जाएंगी. हालांकि, अभी तक इस पोजिशन के सटीक ढांचे और अपॉइंटमेंट के बारे में BCCI की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
लक्ष्मण पहले से ही सीनियर टीम के साथ करीबी तौर पर जुड़े रहे हैं. वो ज़रूरत पड़ने पर अंतरिम कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. हाल ही में वो टीम इंडिया के साथ ज़िम्बाब्वे दौर पर भी गए थे. वहां उनकी अगुवाई में टीम ने T20I सीरीज़ 3-0 से जीती थी. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और उनके रेगुलर सपोर्ट स्टाफ़ को आराम दिया गया था.
ये भी पढ़ें : टेबल टेनिस फेडरेशन की अपील, कहा- 'हमारे सस्पेंशन पर फिर विचार करे सरकार'
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का क्या होगा काम?अभी सबसे बड़ा सवाल ये है कि डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का रोल क्या होगा? एक्जेक्ट रोल BCCI को ही तय करना है. लेकिन, ये तय है कि ये रोल लक्ष्मण को टीम इंडिया के क्रिकेट ऑपरेशन्स के केंद्र में ला सकता है.
इसमें सीनियर टीम, सेलेक्टर्स, कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम इंडिया के प्लेयर डेवलपमेंट के अलग-अलग स्टेज के बीच तालमेल बिठाना शामिल हो सकता है. इससे टैलेंट की पहचान, प्लेयर डेवलपमेंट और हाई-परफॉर्मेंस प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में बेहतर कंसिस्टेंसी मिल सकती है. माने बतौर CoE हेड लक्ष्मण जो काम कर रहे हैं, ये उसी का विस्तार होगा.
बड़े बदलाव दिख सकते हैंचीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है. ऐसे में 2027 ODI वर्ल्ड कप को देखकर उन्हें दोबारा एक्सटेंशन मिल सकता है. भारत के हालिया रिजल्ट्स को लेकर कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा हो रही है. जिम्बाब्वे में लक्ष्मण के सफल अंतरिम कार्यकाल ने उनके भविष्य के रोल को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है. हालांकि, उन्होंने खुद पहले ही संकेत दिया है कि उनका ध्यान CoE में अपने काम पर ही है.
2024 में राहुल द्रविड़ की जगह भारत के हेड कोच बनने के बजाय, लक्ष्मण ने BCCI के नए सिरे से तैयार किए गए 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' (CoE) की कमान संभाली. तब से उन्होंने भारत के प्लेयर डेवलपमेंट स्ट्रक्चर में अहम रोल निभाया है. अगर 'डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट' का पद तय हो जाता है, तो लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के एक अहम हिस्से की देखरेख करने के बजाय, कई महत्वपूर्ण विभागों को जोड़ने वाली कहीं ज़्यादा बड़ी भूमिका में आ जाएंगे.
वीडियो: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, Ajit Agarkar की जगह क्या VVS Laxman लेंगे?









