The Lallantop

'टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया', स्टीव स्मिथ ने माना वह आउट थे

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ ही आए थे. उनसे यहां इबादत हुसैन की गेंद को लेकर हुए विवाद पर सवाल हुआ.

Advertisement
post-main-image
स्टीव स्मिथ पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन बनाए जहां स्टीव स्मिथ ने 71 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए।
  • मैच के 21वें ओवर में इबादत हुसैन की गेंद पर शॉट लगाने के दौरान स्मिथ को लगता था कि वह आउट थे, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया और रिव्यू में भी कोई पुष्टि नहीं हुई।
  • इस घटना के परिणामस्वरूप भारतीय टीम को तकनीक के कारण विवादों का सामना करना पड़ा और भविष्य में तकनीकी फैसलों पर चर्चा बढ़ने की संभावना बनी।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया संघर्ष करता दिख रहा है. पहली पारी में टीम ने 198 रन बनाए. इस स्कोर पर भी टीम इसलिए पहुंच पाई क्योंकि स्टीव स्मिथ ने 71 रन की पारी खेली.  स्मिथ हसन महमूद की गेंद पर आउट हुए. लेकिन स्मिथ महज सात रन के स्कोर पर ही आउट थे. लेकिन तकनीक ने उन्हें बचा लिया. इस गेंद को लेकर काफी विवाद हुआ और स्मिथ ने भी यह माना है कि वह आउट थे.

Advertisement
स्टीव स्मिथ के खिलाफ अपील

यह घटना 21वें ओवर की है. ओवर इबादत हुसैन डाल रहे थे. उनकी ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर स्टीव स्मिथ ने शॉट खेलने की कोशिश की. ऐसा लगा कि गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर विकेटकीपर के हाथों में गई है.  हुसैन ने जोरदार अपील की लेकिन कुमार धर्मसेना ने आउट नहीं दिया. स्मिथ को भी लगा था कि गेंद बल्ले पर लगी है और वह पवेलियन की ओर जाते भी नजर आए.  लेकिन तुरंद बाद ही शंतो ने रिव्यू ले लिया.

यह भी पढ़ें- IPL के आगे झुक ही गए हैरी ब्रूक, छोड़ने के एक साल बाद खेलने की इच्छा जताई 

Advertisement
स्मिथ ने खुद को माना आउट

रीप्ले में जो दिखा उसपर बांग्लादेशी टीम को यकीन नहीं हुआ. RTS पर कोई स्पाइक नहीं दिखी. इबादत को समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ. वहीं स्मिथ मुस्कुराते हुए नजर आए. दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई. अंपायर ने नॉट आउट दे दिया और स्मिथ ने बल्लेबाजी जारी रखी. इससे पहले 17वें ओवर में भी स्टीव स्मिथ को एक और जीवनदान मिला था.


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीव स्मिथ ही आए थे. उनसे यहां इबादत की गेंद को लेकर सवाल हुआ. स्मिथ से पूछा गया कि क्या गेंद उनके बल्ले से लगी थी. स्मिथ ने कहा,

मुझे ऐसा लगता है कि गेंद बल्ले पर लगी थी. आप पूछना चाह रहे हैं कि क्या मैं भाग्यशाली था? बिल्कुल था. कभी-कभी क्रिकेट में आपको इस तरह की किस्मत का फायदा मिल जाता है.  आमतौर पर तकनीक बहुत सटीक होती है. अब शायद गेंद बल्ले से न लगी हो, लेकिन मुझे निश्चित तौर पर बल्ले पर कुछ महसूस हुआ था. अगर मैदानी अंपायर मुझे आउट दे देते तो मैं चुपचाप पवेलियन लौट जाता. पर आज साफ तौर पर टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया.

Advertisement


बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम फ्लॉप नजर आई.  स्टीव स्मिथ को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. ऑस्ट्रेलियाई टीम 198 के स्कोर तक पहुंच सकी। बांग्लादेश की तरफ से पहले पारी में हसन महमूद का गेंद से कमाल देखने को मिला और उन्होंने 17 ओवर्स में 55 रन देने के साथ 6 विकेट अपने नाम किए.

वीडियो: सीएम पुष्कर सिंह धामी को क्या बोलकर भावुक हुई छात्रा? बाद में क्या पता चला?

Advertisement