The Lallantop

मेसी पिता की मौत से टूटे! फुटबॉल से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

Lionel Messi Break : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi पिता Jorge Messi के निधन से सदमे में हैं. वो अभी परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. इसी कारण उन्होंने फुटबॉल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है.

Advertisement
post-main-image
लियोनल मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लियोनल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद फुटबॉल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का निर्णय लिया है और उन्होंने इंटर मियामी क्लब को वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं दी है।
  • जॉर्ज मेसी ने अपने बेटे के फुटबॉल करियर में रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभाई थी और उनके निधन के कारण लियोनल मेसी ने परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी है।
  • मेसी के ब्रेक लेने के फैसले से उनके क्लब और फैंस पर असर पड़ सकता है, और भविष्य में वे कब और कैसे वापसी करेंगे इस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

लियोनल मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है. अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन से सदमे में हैं. वो अभी अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. इसी कारण उन्होंने अपने क्लब इंटर मियामी को वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है.

Advertisement

दरअसल, 68 साल के जॉर्ज मेसी का पिछले सप्ताह रोसारियो के एक क्लिनिक में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. अब इसी को लेकर फ्रांसीसी वेबसाइट फुट मर्काटो ने एक रिपोर्ट जारी की है. उसके मुताबिक, अर्जेंटीना के लोकल मीडिया से उन्हें ये जानकारी मिली है कि मेसी ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रोफेशनल करियर से थोड़ी दूरी बनाई है. उन्होंने फिलहाल इंटर मियामी को ये नहीं बताया है कि वो कब तक वापसी करेंगे.

पिता ने करियर में निभाया था अहम रोल

पिता जॉर्ज ने मेसी का करियर संवारने में भी अहम भूमिका निभाई थी. वो एक स्टील फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करते थे. लेकिन, इसके बावजूद वो अपने बेटे के एजेंट और रणनीतिक सलाहकार का रोल भी अदा करते थे. जॉर्ज बेटे मेसी के शुरुआती करियर के दौरान न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज क्लब से भी गहराई से जुड़े थे. मेसी 13 साल की उम्र में स्पेन गए थे. इसमें भी पिता जॉर्ज का अहम योगदान था. वो भी बेटे के करियर के लिए अर्जेंटीना छोड़ स्पेन सपरिवार श‍िफ्ट हो गए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 51 साल बाद खत्म होगा भारतीय हॉकी टीम का इंतजार? वर्ल्ड कप में कितनी मजबूत है दावेदारी

वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थे मेसी

लियोनल मेसी 39 साल के हो गए हैं. हाल ही में खत्म हुए फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. मेसी ने इस दौरान 8 गोल और 4 असिस्ट किए थे. साथ ही अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने में भी अहम रोल निभाया था. उनकी टीम फाइनल में स्पेन से हार गई. इसके कारण बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड स्पेन के कप्तान रोड्री को मिल गया. वरना इस दावेदारी में लियोनल मेसी भी सबसे आगे ही चल रहे थे. 

हालांकि, वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद उन्होंने 14 दिन बाद ही अपने क्लब इंटर मियामी में वापसी कर ली थी. इसके बाद वो दो मुकाबले खेले भी. लेकिन, पिता के निधन से उन्हें तगड़ा झटका लगा है. यही कारण है कि उन्होंने कुछ समय प्रोफेशनल करियर से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है.

Advertisement

वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?

Advertisement