The Lallantop

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' देख निकली जनता ने क्या बताया?

लोग 'आवारापन 2' को इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट परफ़ॉर्मेंस बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
2007 में रिलीज़ हुई 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'आवारापन 2', जिसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आज़मी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
  • यह फिल्म 19 साल बाद शिवम पंडित के किरदार को दोबारा प्रदर्शित करती है और सफल अडवांस बुकिंग सहित दर्शकों के बीच उत्सुकता की वजह से बनी।
  • फिल्म ने 11.36 करोड़ रुपए की टिकटें अडवांस बुकिंग में बेची हैं, जिससे यह इमरान हाशमी के करियर की संभावित सबसे बड़ी सोलो हिट बन सकती है।

Emraan Hashmi की मोस्ट अवेटेड फिल्म Awarapan 2 आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. लगभग 19 साल बाद शिवम पंडित को दोबारा देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. फिल्म को अडवांस बुकिंग में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. उसे देख ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये इमरान के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट बन सकती है. मगर मूवी देखकर निकली जनता इस पर क्या रिएक्शन दे रही, जानते हैं.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

"आवारापन 2 इंटरवल के बाद काफी बेहतर हो जाती है. अधिक ग्रिपिंग, बेहतर ट्विस्ट और बढ़िया फिनाले. हालांकि, दूसरे हाफ की कहानी थोड़ी फंस जाती है. जहां स्टोरी अच्छी है, वहां उसे पर्दे पर ठीक से दिखाया नहीं गया है. ये फिल्म आवारापन  की आत्मा से पूरा न्याय नहीं कर पाती. लेकिन मूवी का क्लाइमैक्स इसे देखने लायक बनाता है. मुझे लगता है कि मेकर्स ने उसमें काफी अच्छा काम किया है."

Advertisement
awarapan 2
यूजर का कमेंट. 

दूसरे ने कमेंट किया,

"भाई स्टार्टिंग के 20 मिनट ही इतने इंगेजिंग हैं कि आप इमोशनली शिवम पंडित (इमरान हाशमी) के साथ कनेक्ट हो जाओगे."

awarapan 2
यूजर का कमेंट. 

तीसरे ने फिल्म को 5 में से 3.25 स्टार देते हुए लिखा,

Advertisement

"अपने कल्ट फर्स्ट पार्ट की तुलना में आवारापन 2 एक डीसेंट सीक्वल है. इमरान हाशमी ने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. दिशा पाटनी के किरदार को ढंग से इस्तेमाल नहीं किया गया. गाने एवरेज हैं, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है. विलन का कैरेक्टर याद रह जाता है. फिल्म की कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और कहीं भी बोर नहीं करती. एक्शन भी अच्छा है. ये एक बढ़िया टाइमपास गैंगस्टर मूवी है."

awarapan 2
यूजर का कमेंट.

चौथे ने कमेंट किया,

"अक्खा बॉलीवुड एक तरफ़, इमरान हाशमी एक तरफ़. आज आवारापन 2 देखने PVR आई थी. फ़िल्म इतनी लाजवाब है कि मेरे दिमाग़ में एक-एक सीन घूम रहा है. इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री नेक्स्ट लेवल रोमांटिक है. अंडरवर्ल्ड की गुंडई में इमरान का धांसू एक्शन सीन है. मुझे इस फ़िल्म की कहानी और क्लाइमैक्स सबसे ज़्यादा पसंद आया है. पिछली आवारापन फ़िल्म से कनेक्शन है."

awarapan 2
यूजर का कमेंट. 

पांचवें ने लिखा,

"अभी-अभी आवारापन 2 देखकर निकला हूं. इमरान हाशमी आज भी शिवम के दर्द को जिस तरह पेश करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता. उनकी परफॉर्मेंस रॉ और इंटेंस होने के साथ आपको पूरी तरह बांधकर रखने वाली है. इस बार फिल्म का स्केल बड़ा है. एक्शन दमदार हैं और इमोशनल कनेक्शन भी बना रहता है. फिर आओ गाना जब बजेगा, तो यकीनन आप इमोशनल हो जाएंगे. ये परफेक्ट नहीं, लेकिन दिल से बनाई गई एक अच्छी फिल्म है."

awarapan 2
यूजर का कमेंट.

'आवारापन 2' को 'जवानी जानेमन' और 'राम सिंह चार्ली' वाले नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इमरान के अलावा इसमें शबाना आज़मी, दिशा पाटनी, सलिल आचार्य, सुविन्दर विकी, पूरन गब्बी और विजयंत कोहली ने काम किया है. फिल्म ने अडवांस बुकिंग में टोटल 11.36 करोड़ रुपए की टिकटें बेची हैं. इसमें ब्लॉक सीट्स के आंकड़े भी शामिल हैं. 

वीडियो: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स!

Advertisement