कबड्डी वर्ल्ड कप जीत की खबर आते ही सहवाग ने अपने ट्वीट में अंग्रेज़ पत्रकार पीयर्स मोर्गन का मज़ा ले लिया. पीयर्स और सहवाग में ट्वीट-शर्त भी लगी थी कि भारत ओलंपिक गोल्ड ले आया तो पीयर्स चैरिटी को पैसा देंगे और अगर उससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत गया तो सहवाग देंगे. उसी दौरान एक ट्वीट करते वक्त सहवाग से एक टाइपो चला गया था. मोर्गन ने उसका मज़ाक-सा बनाया था. आज बारी सहवाग की थी. कबड्डी वर्ल्ड कप खत्म होते ही सहवाग ने ट्वीट किया – भारत ने कबड्डी की खोज की और 8 वर्ल्ड कप जीत लिए जबकि कहीं एक और देश है जिसने क्रिकेट की खोज की फिर भी वो दूसरों के टाइपो निकालने में अच्छे हैं.
कबड्डी वर्ल्ड कप जीत के बाद सहवाग ने पीयर्स मोर्गन का ले लिया स्वाद
पहले आग पीयर्स मोर्गन ने लगाई थी
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement

इन 8 वर्ल्ड कप जीतों में सर्कुलर कबड्डी के वर्ल्ड कप भी शामिल हैं.
Advertisement
मामला तब शुरू हुआ था जब मोर्गन ने ये ट्वीट किया.

शुरूआत ट्विटर पर सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में पीयर्स ने ही की थी. तो सहवाग ने पीयर्स का ऐसे मज़ा काटा था
Advertisement










