ये भी पढ़ें -
जानिये सचिन सहवाग को लाला क्यूं कहते हैं
ये मजेदार खुलासा सचिन से बधाई पाने के बाद खुद सहवाग ने किया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सहवाग इस वक्त देश के सबसे धाकड़ ट्विटरातियों में से हैं. सौरव गांगुली खुद कहते हैं कि उन्हें खुद नहीं मालूम कि ये सहवाग खुद करते हैं या कोई लड़का रखा हुआ है. उनके सामने ट्विटर के इस मैदान में कोई नहीं टिक पा रहा. चाहे वो देशी हो या विदेशी. पर सचिन बार-बार सहवाग को अपने ट्वीट में लाला बोलकर उनकी बोलती बंद किए रहते हैं. यहां तक कि सचिन ने सहवाग को उनके उनके बर्थडे पर भी लाला बोलकर ही विश किया. इसके बाद से वीरू के फैंस कम फॉलोवर्स ने उनसे इसका रीज़न पूछ पूछ कर धान बो दिया. आखिर वीरू को इसका रिप्लाई करना ही पड़ा कि क्यों सचिन उन्हें लाला बुलाते हैं. सहवाग ने सचिन के दिए इस वाले निकनेम के राज़ से पर्दा उठाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो में सहवाग कह रहे हैं, ‘थैंक्यू गॉड जी! और आप लोग ये सोच रहे होंगे कि गॉड जी मुझे लाला क्यों बुलाते हैं? एक तो मैं लाला जैसा दिखता हूं. जैसे बनिये, मोटे लाला होते हैं, वैसा दिखता हूं. और दूसरा शायद मैं क्रिकेट में हर चीज का हिसाब अच्छी तरह रख सकता हूं, कितने चौके मारे, कितने छक्के मारे, कहां क्या-क्या किया? कितनी बार सचिन तेंदुलकर के लिए दौड़ा होऊंगा, गॉड जी के लिए दौड़ा होऊंगा, शायद इसी लिए वो मुझे लाला कहते हैं. ये मेरा वर्जन था. गॉड जी का वर्जन वो बताएंगे.' वीडियो देखें - https://twitter.com/virendersehwag/status/789059825007157248 वैसे हम याद दिला दें कि 2011 का वर्ल्ड कप जो भारत जीतकर लाया था, उसका पहला विकेट सचिन के रूप में ही ही गिरा था. वो भी सहवाग के चलते. सचिन ने टैप करके रन लेना चाह, सहवाग ने पहले यस कहा फिर नो कह दिया. बाद में उस मैच में सहवाग हिट रहे. 175 रन मारे. मैच के बाद सहवाग ने अपने इस काम पर हंसी में कहा था कि आज मैंने जो 175 रन स्कोर किए हैं, उसमें बस 75 मेरे हैं. बाकी के 100 सचिन पाजी के हैं. https://youtu.be/Q_gARt42MmM?t=6m29s सहवाग दौड़ने में कम ही विश्वास रखते हैं. बाउंड्री मारने में ज़्यादा. और अपने इसी 'आलस' के चलते कई बार उनपर बातें हुई हैं. एक अजीब वाकया तो 2007 में हुआ. श्री लंका के खिलाफ़. जब अपने आलस के चलते वो सही टाइम पर क्रीज़ में नहीं पहुंचे और संगक्कारा के दिमाग के चलते रन आउट हो गए. https://www.youtube.com/watch?v=vBI_opb06Hs
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
Advertisement









