उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक प्ले स्कूल से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. लालपुर-पांडेयपुर एरिया में ‘सेरेन सोनी प्ले स्कूल’ है. इस स्कूल की एक टीचर पर आरोप है कि उन्होंने पांच साल के एक छात्र का प्राइवेट पार्ट जला दिया. बच्चे ने टॉयलेट जाने की परमिशन मांगी, लेकिन टीचर ने मना कर दिया, जिसके बाद बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर ली. आरोप है कि इसी बात से गुस्सा होकर टीचर ने ये गलत काम किया.
मासूम ने पैंट में पेशाब की तो टीचर ने गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट जला दिया!
वाराणसी के एक प्ले स्कूल में एक टीचर ने कथित तौर पर पांच साल के छात्र का प्राइवेट पार्ट जला दिया. बताया गया कि बच्चे को टॉयलेट जाने से मना कर दिया गया जिसकी वजह से उसने पैंट में ही पेशाब कर ली. अब बच्चे के पिता ने FIR दर्ज करवाई है.

आजतक के पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा नर्सरी का छात्र है. 24 जुलाई को जब बच्चे ने मैडम से टॉयलेट जाने की परमिशन मांगी तो उसे मना कर दिया गया. बच्चे को कंट्रोल नहीं हुआ और पैंट में ही उसने पेशाब कर ली. जिसके बाद मैडम गुस्सा हो गईं. आरोप है कि इसके बाद वो बच्चे को एक दूसरे कमरे में ले गईं और गैस पर चाकू गर्म किया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया.
रिपोर्ट बताती है कि मैडम ने बच्चे के साथ कथित तौर पर मारपीट भी की है. और बच्चे को धमकाया कि वो इन सब की जानकारी बाहर किसी को न दे. अगर कुछ बताया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सीवर में गिरा बच्चा, 24 घंटे ढूंढा गया नहीं मिला, पुलिस घर पहुंची तो सामने बैठा था
प्रिंसिपल ने भी धमकायारिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने घर जाकर मम्मी-पापा को अपनी आपबीती सुनाई. जब उसके माता-पिता ने मैडम से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. फिर स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह को फोन मिलाया. आरोप है कि फोन पर प्रिंसिपल ने भी धमकी दी.
अगले दिन जब पीड़ित के पिता खुद स्कूल पहुंचे तब भी प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन ने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस का रुख किया गया. लालपुर-पांडेयपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस संवेदनशील मुद्दे पर कार्रवाई कर रही है.
वीडियो: होमवर्क में बच्चे को मिला कलमा और फातिहा पढ़ने का काम, परिजनों ने बवाल काट दिया












