San Diego Comic Con में Nitesh Tiwari की Ramayana को काफी जोरों-शोरों से प्रमोट किया गया. इस दौरान Yash ने भी अपने किरदार रावण पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि अपनी ज़िंदगी में जो पहली कहानी उन्होंने सुनी थी, वो 'रामायण' ही थी. बावजूद इसके, वो रावण का रोल करते हुए काफी दबाव महसूस कर रहे थे. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.
"मुझ पर एक्स्ट्रा प्रेशर है" - 'रामायण' में रावण बनने वाले यश पर किस बात का दबाव है?
यश से पहले रणबीर कपूर भी ये बता चुके हैं कि उन पर भगवान राम का रोल करते समय काफी दबाव था.

IGN से हुई बातचीत में यश ने अपने किरदार रावण पर अपनी राय रखते हुए कहा,
"अगर आप ऐसा कैरेक्टर प्ले कर रहे, जिसे लोग पहले से अच्छी तरह जानते हैं, तो उसे निभाना ज़्यादा मुश्किल हो जाता है. नई मूवी में तो आप जैसा रोल करते हैं, वही लोगों के लिए उसकी पहचान बन जाता है. लेकिन रावण जैसे किरदारों को लेकर लोगों के मन में एक बनी बनाई इमेज होती है. वो इसलिए क्योंकि पहले कई एक्टर्स इसे अलग-अलग अंदाज़ में प्ले कर चुके हैं. यही कारण है कि इस रोल को करते वक्त एक्टर पर अतिरिक्त दबाव रहता है."
यश बताते हैं कि वो रावण के कैरेक्टर को लेकर बिल्कुल बेसिक बातों पर फोकस कर रहे थे. उन्होंने उन कारणों पर जोर दिया, जिसकी वजह से रावण की पर्सनैलिटी डेवलप हुई. यश बताते हैं कि वो स्क्रीन पर इस किरदार को बिल्कुल अलग ढंग से पेश करने वाले हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने 'रामायण' पर भी अपनी राय रखी. वो कहते हैं,
"हम सभी ने बचपन से रामायण की कहानियां सुनी हैं. शायद ये वो पहली कहानी थी जो मैंने अपने दादाजी से सुनी थी. बचपन में रामायण और इसके किरदारों को लेकर हर किसी के मन में अपनी एक छवि बन जाती है. साथ ही आपने अलग-अलग लोगों को भी इन किरदारों को निभाते हुए देखा है. इसलिए एक एक्टर के तौर पर आप इस रोल में नया क्या लेकर आते है और इसे किस तरह समझते हैं, यही सबसे बड़ी चुनौती होती है. अच्छी बात ये रही कि मेरे डायरेक्टर और राइटर्स ने मुझे अपनी तरह से इस कैरेक्टर को प्ले करने की पूरी आज़ादी दी. तभी मैं इसे बिल्कुल अलग तरह से पेश कर पाया."
कहा जाता है कि भारत में 'रामायण' के 300 से अधिक वर्जन हैं. अलग-अलग भाषाओं में इस पर 100 से अधिक फिल्म और शोज़ भी बन चुके हैं. नाटकों वाले वर्जन्स का एक अलग हिसाब है. कहने का मतलब ये है कि जनता राम, रावण, सीता और हनुमान जैसे किरदारों को कई बार देख चुकी है. इनमें सबसे ज्यादा पॉपुलर रामानन्द सागर वाली ‘रामायण’ रही है. उसमें राम के रोल में अरुण गोविल और रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी के काम को जनता ने बेहद पसंद किया. यही कारण है कि रणबीर कपूर और यश दोनों ने ये स्वीकार किया कि उन पर इन किरदारों को निभाने को लेकर काफी प्रेशर है. बाकी जहां तक फिल्म की बात है, ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगा.
वीडियो: 'रामायण' का ट्रेलर ऐन वक्त पर टला, क्या स्टूडेंट प्रोटेस्ट बनी वजह?













