The Lallantop

विराट अटैक फॉर्म में आए नजर, रोहित ने की शॉर्ट बॉल पर प्रैक्टिस

Ind vs WI : तिरुअनंतपुरम में 24 सितंबर को टीम इंडिया ने पहले प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया. इस दौरान Virat Kohli काफी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे थे. वहीं, Rohit Sharma खासकर शॉर्ट बॉल पर प्रैक्टिस करते दखे.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया का ODI स्क्वॉड तिरुअनंतपुरम पहुंच चुका है, जहां विराट कोहली और रोहित शर्मा 24 सितंबर को पहले प्रैक्टिस सेशन में शॉर्ट बॉल तथा आक्रामक बैटिंग पर काम करते नजर आए।
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग दो महीने के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं, क्योंकि 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम हिस्सा है।
  • 27 सितंबर को तिरुअनंतपुरम में पहला ODI मुकाबला होगा, जिसके बाद टीम गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में मैच खेलेगी, जिससे वर्ल्ड कप के लिए रणनीति पर असर पड़ेगा।

टीम इंडिया का ODI स्क्वॉड तिरुअनंतपुरम पहुंच चुका है. लगभग दो महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी तैयार हैं. 14 जुलाई को इंग्लैंड में आख‍िरी बार ODI सीरीज में दिखे दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं. 24 सितंबर को दोनों ने पहले प्रै‍क्टिस सेशन में खूब पसीना बहाया. इस दौरान विराट टॉप फॉर्म में नज़र आए. वहीं, रोहित भी शॉर्ट बॉल की प्रैक्टिस करते दिखे.

Advertisement

24 सितंबर को हुए पहले प्रैक्टिस सेशन में दोनों दिग्गज लंबे समय बाद मैदान पर उतरे. 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत को वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ पहला ODI खेलना है. वहीं, दोनों दिग्गज के लिए ODI वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अब आने वाली सभी सीरीज अहम होगी. इसी कारण दोनों नेट्स सेशन के दौरान फुल मैच प्रैक्टिस के अंदाज में नज़र आए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सेशन में दोनों ही बैटर अच्छी लय में दिखे.

प्रैक्टिस सेशन में क्या हुआ?

कोहली पहले ग्रुप के साथ नेट्स में उतरे. इस दौरान वो काफी आक्रामक नज़र आए. उन्होंने इस सेशन के दौरान अपने कई ट्रेडमार्क शॉट्स लगाए. कुलदीप यादव के ख‍िलाफ उन्होंने आगे बढ़कर मिड विकेट की तरफ भी एक छक्का लगाया. वहीं, एक छक्का उन्होंने विकेट के ठीक सामने नमन धीर की बॉल पर लगाया. बारिश के कारण प्रैक्टिस सेशन थोड़ी देर रोकना पड़ा.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-विराट? कोच गंभीर के बयान ने साफ कर दी तस्वीर

इसके बाद, दूसरे ग्रुप के साथ रोहित बैटिंग करने आए. रोहित इस दौरान अपने स्ट्रोक प्ले पर काम करते नज़र आए. प्रसिद्ध कृष्णा को उन्होंने रिक्वेस्ट कर शॉर्ट बॉल की प्रै‍क्टिस भी की. तिरुअनंतपुरम की पिच और वेस्टइंडीज के बॉलर्स के प्लान को ध्यान में रखकर उन्होंने प्रैक्टिस की. टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन शाम 5.30 से 8.30 तक शेड्यूल्ड था. ताकि टीम इंडिया कंडिशंस के हिसाब से एक्लेमेटाइज हो सके.

सीरीज वर्ल्ड कप के लिए अहम

सीरीज की बात करें तो, पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इसके बाद टीम इंडिया गुवाहाटी जाएगी, जहां 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ वो दूसरा मुकाबला खेलेंगे. सीरीज का अंतिम मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को होगा. वर्ल्ड कप की तैयार‍ियों के लिहाज से ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. साथ ही दोनों दिग्गज प्लेयर्स क्योंकि अब एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. ऐसे में उन दोनों के लिए भी ये सीरीज काफी अहम होगी. 

Advertisement

वीडियो: 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? गंभीर ने बता दिया

Advertisement