The Lallantop

'भाई गन निकाल', कालकाजी गैंगरेप की पीड़िता की आपबीती दहला देगी

Kalkaji Delhi Gang rape case: दिल्ली गैंगरेप मामले में 17 साल की नाबालिग पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके गले पर चाकू रखकर उसका रेप किया.

Advertisement
post-main-image
पुलिस तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के कालकाजी में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके दोस्त को पार्क में तीन व्यक्तियों ने जबरन रोका और उसके बाद तीनों ने गला दिखाकर उसका गैंगरेप किया।
  • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिस वाला बताया और आस्था कुंज पार्क में चाकू दिखाकर तथा हथियार के दम पर उसे रोक कर अपराध किया, जिसमें से एक आरोपी पुलिस का मुखबिर था।
  • पुलिस ने आरोपियों आसिफ, हेमंत और मुकेश को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है, जिससे इस मामले की जांच और अदालत में सुनवाई आगे बढ़ेगी।

दिल्ली के कालकाजी गैंगरेप मामले की 17 साल की पीड़िता ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है. नाबालिग लड़की के साथ आस्था कुंज पार्क में तीन लोगों ने गैंगरेप किया था. उसने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रखकर उसका गैंगरेप किया.

Advertisement

लड़की ने बताया कि उस दिन उसका जन्मदिन था. वो कालकाजी सिर्फ मंदिर के दर्शन करने गई थी. बाद में इस्कॉन मंदिर भी जाना चाहती थी. उससे पहले कुछ देर के लिए पार्क में दोस्त के साथ रुकी थी. उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे थे.

दोस्त को थपड़ मारा, बंदूक दिखाई

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और आशुतोष कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग ने पुलिस को बताया,

Advertisement

'मेरा जन्मदिन था, जन्मदिन पर मुझे कालकाजी के दर्शन करने थे. मैने अपने दोस्त को कहा कि मुझे कालकाजी के दर्शन करवाने ले चलो. मैं अपनी बड़ी बहन को बता कर अपने दोस्त के साथ शाम 5 बजे घर से निकली थी. लगभग 5:45 पर हम कालकाजी पहुंच गए थे. शाम करीब 7 बजे तक हमने दर्शन कर लिए थे.'

उसने बताया कि दर्शन करने के बाद उन्होंने कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर से चिप्स और पानी की बोतल ली. इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क चले गए. पीड़िता ने बताया,  

'मुझे इस्कॉन मंदिर के भी दर्शन करने थे. मैंने अपने दोस्त से कहा कि थोड़ी देर पार्क में बैठ कर चिप्स खाते हैं, फिर दर्शन करते हैं. हमने गेट नंबर 7 से एंट्री की थी. झूले के पास बेंच पर बैठकर बस चिप्स का पैकेट खोला ही था कि पीछे से 30-35 साल की उम्र के तीन लड़के हमारे पास आए. उन्होंने आते ही मेरे दोस्त को पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मारा.'

Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने पूछा कि वो लोग कौन हैं और क्यों मार रहे हैं, तो आरोपियों ने कहा कि वे पुलिसवाले हैं. नाबालिग ने बताया,

'उन्होंने कहा कि इस टाइम क्यों आए हो यहां आना. अलाउड नहीं है. फिर उनमें से एक लड़का मेरे दोस्त को पकड़ कर दूसरी साइड ले गया. उन लोगों ने हम दोनों का फोन ले लिया था. इतने में 2 लड़के मेरे पास आए, वो मुझे दूसरी साइड झाड़ी की तरफ इशारा करके बोले कि उधर चलो. मुझे काफी डर लग रहा था. मैंने कहा कि सर जो पूछना है यहीं पूछ लो. मम्मी से बात कर लो. तभी उनमें से एक लड़का बोला आसिफ भाई गन निकाल.'

पीड़िता ने बताया कि आसिफ ने पर्पल रंग की शर्ट पहनी थी. तीनों में वह सबसे हेल्दी था. गन की बात सुनते ही आसिफ ने अपनी जींस की जेब से बंदूक निकालकर दिखाई. फिर वापस रखी ली. दो अन्य आरोपियों ने चाकू निकाला. पीड़िता ने बताया,

'वे लोग मुझे अंधेरे की साइड ले गए. सबसे पहले आसिफ ने मेरे सारे कपड़े उतारे और लाल रंग की बेंच पर लेटा दिया. वो दूसरे लड़के से बोला हेमू तू ध्यान रख इस साइड कोई न आए. आसिफ ने फिर कॉन्डम लगाया और मेरे गले पर चाकू लगाकर जबरदस्ती मेरा रेप किया. मैं रो रही थी, मुझे दर्द हो रहा था.'

नाबालिग का कहना है कि रेप करने के बाद आसिफ ने अपना कॉन्डम उतारकर बेंच पर फेंक दिया. फिर हेमू को बुलाया. उसने भी चाकू गले पर लगाकर उसका रेप किया. बाद में तीसरा लड़का आया. उसने भी गर्दन पर चाकू रखकर उसका रेप किया.

'सिर्फ जींस-टॉप दिया, इनर वियर नहीं'

पीड़िता ने बताया, "उन्होंने सिर्फ मेरी जींस और टी शर्ट दी, बाकी इनर वियर नहीं दिया. बाद में कहा जल्दी कपड़े पहनो. वो मेरे दोस्त को मेरे पास ले आए. हमारा फोन हमें दिया. बोला कि जल्दी यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे. किसी को कुछ मत बताना. बाद में हम पार्क के बाहर आए. मैंने अपने दोस्त को रेप के बारे में बताया. उसने पुलिस को कॉल किया."

ये भी पढ़ें: कालकाजी गैंगरेप का आरोपी आसिफ पुलिस के साथ काम कर चुका है: रिपोर्ट

पीड़िता ने पुलिस को तीनों आरोपियों की जानकारी दी थी. जब लड़कियों ने एक आरोपी का हुलिया बताया, तो पुलिस को शक हुआ कि वो आसिफ हो सकता है. जो जांच के बाद सच साबित हुआ. आसिफ ने पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम किया है. उस पर पहले भी एक लड़की के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों आसिफ, हेमंत और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

वीडियो: भोपाल में वकील को थाने ले जाकर पीटा, साथी वकीलों ने घेरा थाना, एसएचओ समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

Advertisement