भारतीय क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों एक ही बात की चर्चा सबसे ज्यादा है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? दोनों खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल तो रहे हैं, लेकिन अभी भी उनकी जगह पक्की नहीं है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें, तो बोर्ड ने सबके लिए दरवाजे खुले रखे हैं. लेकिन, फिलहाल कोई भी खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं मान सकता.
रोहित और कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे? कोई गारंटी नहीं है
विराट कोहली खुद यह कह चुके हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. वहीं रोहित भी कई बार यह जिक्र कर चुके है कि वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है.


रिपोर्ट में बताया गया है कि ODI वर्ल्ड कप में अभी समय है. ऐसे में बोर्ड पूल में शामिल खिलाड़ियों को दावेदार मान रहा है. लेकिन, किसी की टीम में रहने की गारंटी नहीं है और न ही संभावना पूरी तरह खत्म हुई है. इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है. समय के साथ खिलाड़ियों की फॉर्म को देखकर ही फैसला किया जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भी यह चर्चा की गई. सेलेक्टर्स पहले रोहित और विराट कोहली को आराम देना चाहते थे. हालांकि, बाद में फैसला किया गया कि उनका टीम में रहना ही सही है. दोनों खिलाड़ी अब केवल ODI क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में यह सीरीज उनके वर्कलोड का हिस्सा हो सकती है. बोर्ड को यह भी लगता है कि टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. विराट और रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना उनके लिए अच्छा अनुभव होगा.
यह भी पढें- NADA की बड़ी कार्रवाई, दो भारतीय एथलीट्स पर डोपिंग के लिए लगाया बैन!
कोहली खेलना चाहते हैं 2027 वर्ल्ड कपविराट कोहली खुद यह कह चुके हैं कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. उन्होंने इसके लिए शर्त भी रखी है. उन्होंने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा,
इस पर मेरी सोच बिल्कुल साफ है. अगर मैं जिस टीम का हिस्सा हूं, उसमें कोई वैल्यू ला सकता हूं . अगर टीम को भी लगता है कि मैं उसमें कोई वैल्यू ला सकता हूं, तो ठीक है. लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाता है कि मुझे वैल्यू एडिशन के लिए खुद को साबित करना है तो मैं उस स्पेस में नहीं हूं.
सेलेक्शन मीटिंग के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मिडिल-ऑर्डर और विकेटकीपिंग की जगहों को लेकर हुई. इसमें ईशान किशन और संजू सैमसन दावेदार थे. पैनल ने आखिरकार ईशान को चुना. सेलेक्टर्स ने खास तौर पर ईशान की ज़ोरदार हिटिंग पर चर्चा की. बोर्ड को लगता है कि अगर ईशान को मौका मिलता है तो उनकी अग्रेसिव बल्लेबाजी टीम के लिए अहम होगी. वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका की उछाल वाली पिचों पर वह हीटिंग काफी अहम होगी. इस बीच, सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सेलेक्टर्स के प्लान का हिस्सा बने रहेंगे. पैनल ने साफ किया है कि टीम के अगले अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दोनों दावेदार बने रहेंगे.
वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी और CSK मिलकर पूरे देश को पागल बना रहे हैं?



















