कोलकाता में एक युवक, उसके पिता और दोस्त को कुछ लोगों ने पूरे कपड़े उतार कर शहर में नग्न घूमने के लिए मजबूर कर दिया था. बताया गया कि पीड़ित लड़के ने आरोपियों के परिवार की बेटी को किस किया था. इसी के चलते पीड़ितों के साथ ऐसा सलूक किया गया. बात पुलिस तक पहुंची तो उसने जांच की कार्रवाई को ‘बदले की कार्रवाई’ जैसा बना डाला. पुलिस ने तीन आरोपियों के कपड़े उतारकर उनकी अर्धनग्न परेड निकाल दी.
पिता-पुत्र को नग्न करने वालों को पुलिस ने अधनंगा कर शहर में घुमाया, 'वजह' भी बताई
Kolkata naked parades update: कोलकाता में 25 अक्टूबर को एक लड़की के रिश्तेदार ने उसके किस करने की जानकारी परिजनों को दी थी. इसके बाद लड़के, और उसके पिता को बिना कपड़ों के सड़क पर चलाया गया. अब मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों से परेड कराई है.

हालांकि इस कारनामे के लिए पुलिस की अपनी दलील है. उसका कहना है कि आरोपियों को क्राइम सीन फिर से समझने के लिए ले जाया जा रहा था. घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन आरोपियों के शरीर के ऊपर कोई कपड़ा नहीं है. नीचे सिर्फ निक्कर पहने हुए हैं. पैरों में चप्पल भी नहीं है. उनकी कमर पर रस्सियां बंधी हैं. कोलकाता पुलिस के अधिकारी उनके साथ चल रहे हैं.
रविवार, 25 अक्टूबर को लड़की के एक रिश्तेदार ने उसे पीड़ित के साथ देखा था. दोनों टीनएजर्स काफी करीब थे. रिश्तेदार ने इस बारे में लड़की के परिवार को बता दिया. इसके बाद आरोपियों ने लड़का और उसके दोस्त के साथ मारपीट की. लड़के के पिता को घर पर बुलाया. उन्हें भी पिटा गया. फिर तीनों को नंगा कर सड़क पर उसी हालत में चलने पर मजबूर किया. इसका वीडियो भी सामने आया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि लड़की के परिजनों ने पीड़ितों को तीन ऑप्शन दिए थे.
पहला- उन्हें किसी पुलिस केस में फंसाया जा सकता है.
दूसरा- उन्हें गोली मारी जा सकती है.
तीसरा- जान बचानी है, तो बिना कपड़ों के सड़कों पर घूमना होगा. इसका वीडियो भी रिकॉर्ड होगा.
घटना के बाद लड़के के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. बताया गया कि कथित तौर पर उनकी पत्नी को असॉल्ट किया गया था. घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ करने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता, मां और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया. अन्य शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को किस किया, गुस्साए परिवार ने लड़के और पिता को नंगा कर सरेआम घुमाया
27 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों पुरुष आरोपियों से परेड कराई है. घटना पर नेताओं के भी बयान आए हैं. उन्होंने एक-दूसरे की सरकार को घेरने की कोशिश की है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने इस घटना को ‘काफी भयावह’ बताया. उन्होंने कहा, "यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है."
दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता डॉ. इंद्रनील खान ने दावा किया कि आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हैं. मंत्री ने कानून-व्यवस्था पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी अपराधी ऐसी हरकतें करने के बारे में सोचता है, उसे पता होना चाहिए कि क्या अंजाम भुगतना पड़ेगा.
वीडियो: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, मैतेई की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद









