The Lallantop

भुवनेश्वर कुमार तीसरे T20I में भी रहे फेल, अगले मैच में प्लेइंग 11 में जगह बनेगी?

भुवनेश्वर कुमार के कमबैक के बाद उनसे अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही थी. न्यूजीलैंड के साथ जारी सीरीज में उन्हें 3 टी20 मुकाबले में मौका मिला और वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे. भुवी तीसरे मैच में 4 ओवर में 40 रन देकर विकेटलेस रहे.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक बेअसर रहे हैं. (Courtesy: Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया था ताकि वे विकेट लेकर टीम को मदद करें, लेकिन उन्होंने पिछले तीन मैचों में केवल एक विकेट लिया है।
  • भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड की कंडीशंस और अपने पिछली IPL फॉर्म को देखते हुए टीम में चुना गया था, जबकि उनकी गेंदबाजी में इस सीरीज में स्विंग की कमी और नियंत्रण न होने के कारण रन ज्यादा दिए गए।
  • अगर भुवनेश्वर कुमार का आगामी मैचों में प्रदर्शन सुधार नहीं हुआ तो उनकी टीम में जगह पर सवाल उठ सकते हैं, और यह टी20 सीरीज उनके लिए भविष्य के चयन पर प्रभाव डाल सकती है।

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड टूर पर भुवनेश्वर कुमार से बहुत उम्मीदें थीं. उन्हें टीम T20 टीम में जगह मिली और सेलेक्टर्स को उनसे दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद थी. भुवी स्विंग के उस्ताद हैं और ‘कीवीलैंड’ की कंडीशन उन्हें भाती हैं. लेकिन, पिछले 3 मैचों में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से टीम इंडिया को निराश किया. इन सभी मैचों में वह आउट ऑफ फॉर्म दिखे. उनके खिलाफ कीवी बैटर्स ने बेखौफ होकर बैटिंग की.

Advertisement

इस दौरान भुवी रन रेट पर लगाम लगाने में नाकाम रहे. तीन मैच में से सिर्फ एक ही मैच में विकेट लेने में सफल रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले तीसरे मुकाबले में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार महंगे रहे. वह मैच में विकेट नहीं ले पाए. आने वाले मैचों में अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा, तो टीम इंडिया में उनकी जगह मुश्किल में पड़ सकती है. 

भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों में लिया एक विकेट

भुवनेश्वर कुमार को इसलिए T20 टीम में इसलिए लाया गया कि वह हर मैच में विकेट निकालेंगे. वह न्यूजीलैंड में पहले भी खेल चुके थे. उनके पास वहां की कंडीशन में खेलने का एक्सपीरिएंस है. लेकिन, पिछले 3 मैचों में उनका यह अनुभव नदारद रहा. वह ज्यादा स्विंग भी हासिल नहीं कर पाए. इसलिए उनकी पिटाई हुई. 

Advertisement

भुवी को जब स्विंग नहीं मिलती है, तो वह औसत बॉलर नजर आते हैं. उनकी बॉलिंग में इतनी रफ्तार नहीं है कि वह पेस से बैटर्स को चकमा दे सकें. न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवी नई बॉल से स्विंग हासिल नहीं कर पा रहे हैं. उनकी कमजोरी खुलकर सामने आ रही है. यह वजह है कि वह  टूर पर काफी महंगे रहे हैं. 

आंकड़ों पर नजर डालें, तो भुवनेश्वर कुमार ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में 4 ओवर्स में 49 रन लुटाए थे. इसके बाद, भुवी दूसरे T20I में भी अपनी बॉलिंग पर कंट्रोल नहीं रख पाए. दूसरे मैच में उन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया. इन दो मैचों के बाद ऐसी उम्मीद थी कि भुवी तीसरे मैच में जोरदार कमबैक करेंगे. बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी उन्हें गेम पर फोकस करने की सलाह दी थी. 

लेकिन, भुवनेश्वर कुमार जब तीसरे मैच में बॉलिंग करने उतरे, तब भी उनमें ज्यादा सुधार नहीं दिखा. पहले ओवर में 4 रन देने वाले भुवी ने अगले 3 ओवर्स में 36 रन लुटा दिए. इस दौरान उनकी बॉलिंग में लाइन लेंथ की कमी दिखी. जिसके चलते न्यूजीलैंड के बैटर्स ने उनके खिलाफ जमकर शॉट लगाए. भुवनेश्वर ने तीसरे मैच में 4 ओवर में 40 रन दिए और विकेटलेस रहे. आंकड़ों पर गौर करें, तो भुवी ने T20 सीरीज में अब तक 3 मैचों में 139 रन कंसीड किए. उन्होंने ये 139 रन 72 लीगल गेंदों पर दिए हैं. 

Advertisement
IPL वाली बात नहीं दिखी

फिलहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों में भुवनेश्वर कुमार IPL वाली लय में  नहीं दिखे. भुवी ने IPL के बीते 2 सीजन में कहर बरपाया था. उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर फ्लैट पिचों पर IPL के दो सीजन में 45 विकेट निकाले थे. IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट लिए. IPL 2026 में उन्होंने कमाल की बॉलिंग करते हुए 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में भी असरदार बॉलिंग की. 

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर तीसरे T20I में अपनी जिद पर अड़ेंगे या वैभव सूर्यवंशी का नंबर बदलेंगे?

भुवी की इसी काबिलियत को देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. वह 4 साल बाद भारतीय टीम में वापस आए. ऐसी उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार बॉलिंग करेंगे. लेकिन, इस सीरीज में अभी तक भुवी अपना इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. हर मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement