The Lallantop

विराट कोहली के होटल रूम में घुसा फैन, गुस्साए कोहली-अनुष्का ने ये कहा!

ये बहुत गलत हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा (फोटो - विराट (AP), अनुष्का - सोशल)

T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया में है. और वहां पर तमाम दिक्कतों के बीच टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है. तमाम दिक्कतें इसलिए, क्योंकि हाल ही में टीम की तरफ से खाने की शिकायत की गई थी. और अब इसमें एक और घटना जुड़ गई है. विराट कोहली के एक फ़ैन ने उनके रूम का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जी हां, विराट कोहली जिस होटल में रुके थे, वहां पर किसी फ़ैन ने उनके रूम के अंदर जाकर वीडियो बना लिया. ये जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है. साथ में, रूम में शूट की गई वीडियो क्लिप भी शेयर की है. विराट ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया,

‘मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं. और वो उनसे मिलने के लिए भी उत्साहित होते हैं. और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है. और इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर बहुत चिंतित महसूस करवाया है.

अगर मुझे अपने होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं मिल सकती, तो मैं वास्तव में और कहां पर्सनल स्पेस की उम्मीद कर सकता हूं? मैं इस तरह की कट्टरता और प्राइवेसी में दखल से सहमत नहीं हूं. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें.’

Advertisement

विराट के साथ उनकी बीवी अनुष्का शर्मा ने भी ऐसे फ़ैन्स की क्लास लगाई है. अनुष्का ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा,

‘पहले ऐसी कुछ घटनाएं एक्सपीरिएंस की है, जहां पर फ़ैन्स ने बिल्कुल भी करूणा और कृपा नहीं दिखाई है. लेकिन ये सही में बहुत खराब है. पूर्ण अपमान और ह्यूमन राइट्स की अवहेलना. और जो कोई ये सोचता है ‘सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा’ उनको ये जानना होगा कि वो भी प्रॉबल्म का हिस्सा है.

सेल्फ कंट्रोल करना सभी की मदद करता है. और, अगर ये आपके बेडरूम में हो रहा है तो लाइन कहां है?’ 

बताते चलें, विराट कोहली द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो पर्थ के क्राउन होटल का है. और  इस वीडियो के स्क्रीनशॉट बहुत पहले से ट्विटर पर घूम रहे हैं.

Advertisement

बताते चलें, विराट कोहली की इस पोस्ट के बाद होटल क्राउन पर्थ ने भी आगे आकर माफी मांग ली है. स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने कहा,

'हम इसमें शामिल अतिथि से बिना शर्त माफी मांगते हैं. और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाते रहेंगे कि यह घटना दोबारा ना हो. क्राउन थर्ड पार्टी ठेकेदार के साथ एक जांच कर रहा है. और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि इस प्रकार की घटना फिर से ना हो. हम माफी मांगने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के साथ भी सहयोग कर रहे हैं और जैसे-जैसे हम जांच आगे बढ़ाएंगे हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे.’

इस घटना से अलग बात करें तो टीम इंडिया अपने अगले मैच के लिए एडिलेड पहुंच गई है. यहां वे 2 नवंबर, बुधवार को बांग्लादेश से खेलेंगे.

जिस टीम को हरवाना था, उसकी ही मदद कर गया पाकिस्तान!

Advertisement