आगरा में अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) के परिवार पर हमला किया गया है. उनकी कार को एक कथित तौर पर नशे में धुत शख्स ने टक्कर मार दी. आरोप है कि विरोध करने पर शख्स ने 30-40 लोगों को इकट्ठा किया. जज की कार पर अटैक किया. उनके साथ मारपीट की. कार को आग लगाने की भी धमकी दी गई. आरोपी ने खुद को BSF का जवान बताया है.
आगरा में BSF जवान के एक कॉल पर भीड़ ने जज को पीटा, परिवार पर भी हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
Agra BSF Jawan attack Judge car: आगरा में जज के परिवार की कार को आग लगाने की कथित तौर पर धमकी दी. आरोप है कि BSF के जवान ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसने गाली-गलौज की है.

घटना 24 को हुई. पुलिस ने मामले में आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ कोर्ट संख्या-5 में तैनात ADJ गुलाम मुस्तफा अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे. कार में उनके पिता अली मुस्तफा, मां और एक गनर था.
पिता की नाक और कलाई पर आई चोटजब वह आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर खंदौली चौराहे के पास इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे, तो आरोपी भूपेंद्र ने उनकी कार को टक्कर मार दी. घटना में उनकी कार को नुकसान भी हुआ. ऐसे में जज ने कार से उतरकर भूपेंद्र को सही से ड्राइव करने की सलाह दी, तो वो भड़क गया. आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. खुद को ‘BSF का जवान’ बताया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की रेसकोर्स मस्जिद में नमाज नहीं होगी, गिराए जाने पर सरकार ने कोर्ट में क्या कहा?
इसके बाद उसने फोन कर 30-40 लोगों को बुला लिया. भीड़ ने जज, जज के पिता और गनर पर हमला किया. उनके साथ मारपीट की. अली मुस्तफा के हाथों की दोनों कलाई और नाक पर चोट आई. आरोपी जवान ने हेलमेट या किसी अन्य चीज से वार कर उनकी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया. उनकी कार को आग लगाने की धमकी दी. जैसे-तैसे परिवार के लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागे.
पुलिस को फोन किया, नहीं मिली मददपीड़ितों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. लेकिन मौके पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली. उसके बाद थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बुधवार, 28 अक्टूबर को भूपेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद अन्य लोगों की भी अरेस्ट किया जाएगा.
वीडियो: SIR के समर्थन में सड़कों पर उतरी बीजेपी, राहुल गांधी पर साधा निशाना









