The Lallantop

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में छा गई छोरियां, पहली बार दो भारतीय फाइनल में

काजल ढोचक और नीलम सिरोही सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं. इससे पहले अंशु मलिक फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती भारतीय महिला रेसलर्स थीं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय रेसलर काजल ढोचक (बाएं) और नीलम सिरोही (दाएं) ने देश के लिए मेडक पक्के किए. (Courtsey- WFI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला कुश्ती में 27 अक्तूबर को काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर दो सिल्वर मेडल पक्के किए।
  • इस उपलब्धि के पीछे 2021 की अंशु मलिक की सिल्वर मेडल जीत सहित बढ़ती महिला पहलवानों की भागीदारी और प्रदर्शन है।
  • इस फाइनल में पहुंचने से भारतीय महिला कुश्ती का रिकॉर्ड टूटा है और अगला कदम मेडल जीतकर इस इतिहास को मजबूत करना होगा।

भारतीय महिला कुश्ती के लिए 27 अक्तूबर की तारीख बेहद खास बन गई है. देश की एक नहीं, बल्कि दो महिला रेसलर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई. दो बार की अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने फाइनल में पहुंचकर दो सिल्वर मेडल पक्के कर लिए हैं.

Advertisement
काजल का बड़ा उलटफेर

काजल और नीलम से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक थीं. उन्होंने 2021 में सिल्वर मेडल जीता था. ऐसे में एक ही दिन दो भारतीय महिला पहलवानों का फाइनल में पहुंचना देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है.

काजल 76 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलती हैं. वह पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. अपने पहले मैच में उन्होंने लिथुआनिया की कामिले ग्रिस्किएने गौकाइटे को चित किया. इसके बाद मंगोलिया की दावासानान एंख अमार को 9-2 से हराया.

Advertisement

सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी ताकत और रणनीतिक समझ नजर आई. वह मैच के पहले पीरियड में 1-7 से पिछड़ रही थीं. इसके बावजूद उन्होंने मैच 10-7 से अपने नाम किया. मैच खत्म होने के बाद काजल काफी भावुक हो गईं. उन्होंने हाथों से अपना चेहरा ढक लिया और रोने लगीं. काजल फाइनल में यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पयेयेवा का सामना करेंगी.

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार तीसरे T20I में भी रहे फेल, अगले मैच में प्लेइंग 11 में जगह बनेगी? 

नीलम भी फाइनल में पहुंचीं

वहीं, 26 साल की नीलम 50 किग्रा वेट कैटेगरी में खेलती हैं. नीलम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की नतालिया वराकिना को 6-0 से हराया. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड रूसी पहलवान एलिजावेता स्मिरनोवा के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला. एलिजावेता चोट के कारण मुकाबले से हट गईं. सेमीफाइनल में नीलम का सामना कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा से हुआ. उन्होंने 7-3 से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई. नीलम खिताबी मुकाबले में जापान की दिग्गज पहलवान युई सुसाकी से भिड़ेंगी. सुसाकी मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं.

Advertisement

महिलाओं की 65 किग्रा कैटेगरी में रजनीता ने पहले ही मुकाबले में बड़ा उलटफेर किया. उन्होंने यूक्रेन की कैटरीना जेलेनिख को 8-6 से हराया. कैटरीना 2024 वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट हैं. हालांकि, प्री-क्वार्टर फाइनल में रजनीता को मोल्दोवा की इरिना रिंगाची से हार का सामना करना पड़ा. रजनीता अब भी मेडल की दौड़ में बनी हुई हैं. रेपेचेज मुकाबले में उनका सामना जापान की नाना इकेहाता से होगा.

महिलाओं की 57 किग्रा कैटेगरी में नेहा शर्मा मेडल की दौड़ से बाहर हो गईं. उन्होंने अपने पहले मैच में अल्जीरिया की अचौआक जमिला टेकुक को 4-2 से हराया. हालांकि, प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्हें बेलारूस की इरीना कुराचकिना के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा.

वीडियो: नेतानगरी: क्या BJP ने CJP पर शिकंजा कस दिया है? क्या ओवैसी से डर गए अखिलेश?

Advertisement