The Lallantop

'बीजेपी ये चुनाव बैलेट पेपर से जीती', अमित शाह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला

अमित शाह 23 सितंबर 2026 को SIR प्रक्रिया को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के ‘खुलासे’ के बाद पहली बार चुनाव आयोग पर लगे आरोपों पर भी बोले. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की योजना चला रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमित शाह ने 13 अक्टूबर को गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की 104 में से 90 सीटें जीतने की जानकारी दी और कांग्रेस पर 41 वर्षों से चुनाव न जीत पाने का सवाल उठाया।
  • गुजरात में भाजपा की जीत के पीछे राहुल गांधी की अगुआई वाली कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंस रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर आरोप और उनके द्वारा ‘वोट चोरी’ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन प्रमुख कारण हैं।
  • भाजपा की जीत को देखते हुए अमित शाह ने कांग्रेस के 2029 लोकसभा चुनाव में फिर से हारने की भविष्यवाणी की और चुनावी मुकाबलों में जनता के रुझान को भाजपा के पक्ष में बताया है।

कांग्रेस के ताबड़तोड़ सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अमित शाह भी सरकार की ओर से मैदान में आ गए. मंगलवार, 13 अक्टूबर को राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरने के लिए अमित शाह के पास गुजरात के नगर निकायों के नतीजे भी थे. इसमें बीजेपी ने 104 में से 90 सीटें जीती हैं. 

Advertisement

अमित शाह के चुनावी इलाके गांधीनगर के नगर निगम की 44 सीटों में से 38 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. ये आंकड़े बताते हुए अमित शाह ने ताना मारा कि कांग्रेस 41 साल से गुजरात में चुनाव हार रही है. वो आखिरी बार 1985 में यहां चुनाव जीती थी. उसके बाद से एक भी चुनाव जीत नहीं पाई. राहुल गांधी से सवाल करते हुए अमित शाह ने कहा कि क्या गुजरात में बीजेपी की ये जीत भी SIR का नतीजा है?

बता दें कि राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस ने चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंस रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल इसे ‘वोट चोरी’ कह रहे हैं. उनका आरोप है कि मोदी सरकार ‘वोट चोरी’ कर रही है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनका साथ दिया. अपने प्रदर्शनों में राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Advertisement
कांग्रेस पर शाह का हमला

अमित शाह 23 सितंबर 2026 को SIR प्रक्रिया को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के ‘खुलासे’ के बाद पहली बार चुनाव आयोग पर लगे आरोपों पर भी बोले. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की योजना चला रहे हैं. देश की जनता इसके झांसे में नहीं आने वाली. शाह ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव में चौथी बार हारेगी और वो इसके लिए पहले से ही मन बना लें. 

अमित शाह ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को आए गुजरात नगर निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कहा कि 104 में से 90 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड जीत पाई है. AAP ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा और 32 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई. गुजरात के वोटर्स प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. उन्होंने कहा, 

मैं कहना चाहता हूं कि 41 सालों के बाद आज भी यहां कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीती है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह SIR का परिणाम है? आप प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को SIR के नाम से झुठलाते हैं. यह इनके लिए आत्मनिरीक्षण का समय है.

Advertisement
बैलेट से भी जीती बीजेपी: शाह

शाह ने कहा कि देश के 3 राज्यों पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में उपचुनाव हुआ. वहां भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई. ये सब चुनाव राहुल गांधी के लिए सबक है. उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में ग्राम समिति के चुनाव में 77.5% मत हिस्सेदारी के साथ NDA ने 4000 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की. जो लोग ईवीएम के मुकाबले बैलेट पेपर का हवाला देते हैं, वो जान लें कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं. बैलेट की मशीन भी बीजेपी को चुनाव जिताती है.

ये भी पढ़ेंः जब बीजेपी के आंदोलन के बाद जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का 'नया पता' बना

‘झूठ की गूंज’

अमित शाह ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कैंपेन पर कटाक्ष किया और कहा कि फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट ‘झूठ की गूंज’ कर राहुल गांधी देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकते. 14 पार्टी का कैडर इकट्ठा करके 1.5 किलोमीटर में 8000 की भीड़ इकट्ठा करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते.

शाह ने आगे कहा कि देश की आवाज खेत-खलिहानों, गांवों, सुदूर पहाड़ियों, जंगलों और नदियों के किनारे भी है. वहां कांग्रेस की कोई पहुंच नहीं है. बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में कई दशकों तक कांग्रेस पार्टी को वहां की जनता ने नकारा है. अब कांग्रेस पार्टी जिस तरह की नकारात्मक राजनीति कर रही है, उसका कोई फायदा नहीं है. 

वीडियो: बुलडोजर एक्शन पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, सीएम मोहन यादव से क्या मांग की?

Advertisement