The Lallantop

पीएम मोदी के मंत्री ने पद के साथ राज्सभा की सांसदी से भी इस्तीफा दे दिया

L Murugan Resignation Letter: केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने मंत्रालय और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम को लिखी लंबी-चौड़ी चिट्ठी पोस्ट की है.

Advertisement
post-main-image
एल मुरुगन (दायें से दूसरे) मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे हैं. (Courtesy- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने 13 अक्टूबर 2026 को अपने पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
  • एल मुरुगन ने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2029 से पहले मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • इस इस्तीफे के बाद मुरुगन तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाने और अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है. मुरुगन का कहना है कि वह तमिलनाडु पर ध्यान देना चाहते हैं. राज्य में रहकर जमीनी स्तर पर राजनीति करना चाहते हैं.

Advertisement

मंगलवार, 13 अक्टूबर को मुरुगन ने एक्स पोस्ट शेयर कर इस्तीफे की जानकारी दी. उन्होंने लिखा,

“माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. दिहाड़ी मजदूरों के बेटे होने से लेकर पीएम के नेतृत्व में काम करने तक का सफर मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है.”

Advertisement
पीएम को लिखी लंबी चिट्ठी

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वह अब "जमीनी स्तर पर लौटना" चाहते हैं. 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं. आखिर में उन्होनें लिखा- "राष्ट्र पहले, पार्टी उसके बाद, आखिर में खुद."

उन्होंने एक्स पोस्ट में 5 पन्नों की चिट्ठी भी शेयर की है. इसमें मुरुगन ने कहा कि वह लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाना चाहते हैं. जो है-‘सबका साथ, सबका विकास. सबका विश्वास.’  

murugan_resign
राज्य मंत्री एल मुरुगन का पोस्ट. (Courtesy-@DrLMurugan)

पत्र में उन्होंने पीएम के उन पर भरोसा दिखाने के लिए आभार जताया. कहा कि वह अब अपने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उस भरोसे को निभाने के लिए पीएम का आशीर्वाद चाहते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: जब बीजेपी के आंदोलन के बाद जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का 'नया पता' बना

1997 में ABVP से जुड़े, फिर BJP में आए

एल मुरुगन तमिलनाडु में बीजेपी यूनिट के पूर्व प्रमुख रहे हैं. वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद है. उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 1997 में वह ABVP से जुड़े. फिर RSS में शामिल हुए.

2011 में राशीपुरम विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा. लेकिन हार गए. 2020 में तमिलनाडु में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. जुलाई 2021 में केंद्र सरकार में मुरुगन राज्य मंत्री बने. सितंबर 2021 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने.

अप्रैल 2024 में उनके राज्यसभा के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई. जून 2024 में एल मुरुगन सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला. अब अक्टूबर 2026 को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.  

वीडियो: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पटना में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, फिर क्या हुआ?

Advertisement