कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरिज गंवाने के बाद कोहली अपने फैसलों पर तो अडिग हैं मगर अपने बल्लेबाजों से खासे नाराज हैं. दो टेस्ट में हारने पर सवाल तो खड़े हो रहे हैं मगर कोहली के रिकॉर्ड को दरकिनार करना नामुमकिन है. इसी के चलते आईसीसी ने कोहली को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब के साथ-साथ आईसीसी की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर और वनडे टीम ऑफ द ईयर की कप्तानी भी कोहली को दी है. ये वो टीमें हैं जो दुनिया भर के बेस्ट प्लेयिंग क्रिकेटर्स को मिला कर बनती हैं. टेस्ट और वनडे दोनों में कोहली कप्तान हैं.
पहले देखिए कौन-कौन है कोहली की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में- #1 डीन एल्गर, साउथ अफ्रीका
#2 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया
#3 विराट कोहली, इंडिया (कप्तान)
#4 स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया
#5 चेतेश्वर पुजारा, इंडिया
#6 बेन स्टोक्स, इंग्लैंड
#7 क्विनी डी कॉक, साउथ अफ्रीका
#8 आर अश्विन, इंडिया
#9 मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
#10 कसीगो रबाडा, साउथ अफ्रीका
#11 जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड ये टीम बीते साल यानी 2017 में टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन के हिसाब से बनती है. 21 सितंबर 2016 से दिसंबर 2017 तक के प्रदर्शन को आधार बनाकर ये टीमें तय की गई हैं. देखने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को यूं तो टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है, मगर उन्हें कप्तानी नहीं मिली. स्मिथ की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को एशेज में हराया है और इस सीरिज में सबसे ज्यादा 242 रन मारे है. वहीं अपने इंडिया टूर के दौरान 250 टेस्ट रन भी जोड़े थे. मगर विराट कोहली की टेस्ट परफॉर्मेंस सब पर भारी पड़ी. इस दौरान कोहली ने 2,203 रन 77.80 के औसत से बनाए. इसमें 8 सेंचुरी भी शामिल हैं.
कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड पर ये वीडियो देखेंः
2013 के बाद ये पहला मौका है जब किसी गैर-साउथ अफ्रीकी प्लेयर को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है. 2014 और 2015 में डिविलियर्स और 2016 में डी कॉक को ये अवॉर्ड मिला था. वहीं वनडे में कोहली ने 82.63 के औसत से 1818 रन बनाए जिसमें 7 सेंचुरी शामिल हैं.
कोहली की वनडे टीम: #1 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया
#2 रोहित शर्मा, इंडिया
#3 विराट कोहली, इंडिया (कप्तान)
#4 बाबर आजम, पाकिस्तान
#5 एबी डिविलियर्स, साउथ अफ्रीका
#6 क्विनी डी कॉक, साउथ अफ्रीका
#7 बेन स्टोक्स, इंग्लैंड
#8 ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड
#9 हसन अली, पाकिस्तान
#10 राशिद खान, अफ़गानिस्तान
#11 जसप्रीत बुमराह, इंडिया
कोहली का संदेशः
ये भी पढ़ेंः
साउथ अफ्रीका में हार के बीच कोहली के लिए खुशखबरी है, बधाई हो विराट!