The Lallantop

सस्ते के चक्कर में अमेरिका से iPhone 18 मंगा रहे, पहले टैक्स का गणित भी समझ लो

बाहर से फोन या दूसरा डिवाइस लाना जितना आसान है उसका असल प्रोसेस थोड़ा कठिन है. इसके पीछे का थोड़ा नियम कानून और टैक्स का फंडा जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
अमरीका वाले दूर के फूफा और दुबई वाले पास के मौसा से आईफोन मंगाना कितना सस्ता है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने भारत में iPhone 18 प्रो सीरीज को iPhone 17 प्रो से लगभग 50 हजार रुपये अधिक महंगे दामों पर लॉन्च किया है।
  • भारत में विदेश से 75,000 रुपये से अधिक कीमत का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी लगती है, जिसका प्रतिशत 38.5 फीसदी है।
  • यदि ग्राहक विदेश से iPhone लाते समय SIM डालकर चालू करते हैं तो कस्टम ड्यूटी नहीं लगती, अन्यथा भारी टैक्स देना पड़ता है।

Apple ने iPhone 18 प्रो सीरीज को iPhone 17 प्रो सीरीज के मुकाबले काफी महंगे दामों पर भारत में लॉन्च किया है. प्रो सीरीज वैसे भी इंडिया में अमेरिका, दुबई के मुकाबले महंगी ही रही है, मगर इस बार अंतर 50 हजार से ज्यादा का है. ऐसे में अमेरिका सहित, कनाडा, सिंगापुर से डिवाइस मंगाना फायदे का सौदा है. अगर ऐसा आपको भी लगता है और आप अपने यार, मित्र, दोस्त, सखा, बंधु, रिश्तेदार से नया आईफोन मंगाने के बारे में सोच रहे तो जरा रुकिए. थोड़ा नियम कानून और टैक्स का फंडा जान लीजिए.

Advertisement
ड्यूटी फ्री का गुना-गणित तो जान लो

बाहर से फोन या दूसरा डिवाइस लाना जितना आसान है, उसका असल प्रोसेस थोड़ा कठिन है. वास्तव में आप इंडिया के बाहर से 75000 हजार से ज्यादा का सामान या प्रोडक्ट नहीं ला सकते. इसके ऊपर आपको कस्टम ड्यूटी देना होती है. हालांकि-हालांकि-हालांकि अगर आप खुद या आपके रिश्तेदार एक आईफोन को ओपन करके, उसमें सिम खोंसकर, उसे चालू करके अपने जेब में डालकर लाते हैं तो वो पर्सनल डिवाइस माना जाएगा और कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. लेकिन जो आप डिब्बा बंद आईफोन लाते हैं तो भईया टैक्स भरना पड़ेगा. माने अगर कोई आईफोन आपको विदेश में 125000 हजार का मिला तो आपको 50 हजार पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी.

Advertisement

अब है झटके का टाइम क्योंकि कस्टम ड्यूटी है 38.5 फीसदी जिसमें शामिल है (Basic Baggage Duty + Social Welfare Surcharge). माने अगर आपने अमेरिका से आईफोन 18 प्रो खरीदा, तो वो आपको 1 लाख 14 हजार का मिलेगा. वैसे अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के टैक्स के हिसाब से ये 1.14 लाख से 1.23 का पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के कैमरे पर संभलकर इतराना, सामने चीनी स्मार्टफोन न पड़ जाए

अब अगर 1.14 भी पकड़ लें और 75 हजार हटा दें तो आपको 39 हजार रुपये पर 38.5 फीसदी टैक्स भरना होगा. माने लगभग 15 हजार रुपये, तो आपको इंडिया में डिवाइस 1 लाख 30 हजार का पड़ेगा. 34 हजार बचेंगे आपके. अगर यही डिवाइस आपने कनाडा से लिया तो दाम होगा 1.23 लाख. माने आपको 48 हजार पर 18 हजार टैक्स देना होगा. आपको इंडिया में डिवाइस 1.41 लाख का पड़ेगा. 23 हजार के लगभग आपके बच जाएंगे. पड़ोस के दुबई में दाम 1.33 लाख है. माने 58 हजार पर 22 हजार टैक्स. कुल हो गया 1.55 लाख. 10 हजार बचे आपके.

Advertisement

वैसे कुछ देशों में टैक्स पर छूट भी मिलती है. ऐसे में आपको थोड़ा और कम पैसा देना होगा. अब आप देख लीजिए कहां से आपका जुगाड़ लग जाता है. जो अगर कोई सिम खोंसकर ले आए तो ज्यादा अच्छा. अगर कस्टम ड्यूटी वाला मामला है तो फिर अमेरिका वाले फूफा ही सबसे प्यारे.

वीडियो: भाई-दोस्त को गाड़ी देना महंगा पड़ सकता है, एक्सीडेंट के बाद वाले नियम जान लें

Advertisement