The Lallantop

साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था

पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में ये दो ही नाम हैं.

Advertisement
post-main-image
सचिन तेंडुलकर के बाद कोहली का रिकॉर्ड शानदार है.
इंडिया-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरिज के दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन. सेंचुरियन का वो ग्राउंड जहां साल 2003 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाकिस्तान का वो वनडे मैच हुआ था, जहां सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने यादगार छक्के टांगे थे. इंडिया ये मैच जीता था. मगर यहां इसी मैदान पर हो रहे इस टेस्ट में इंडिया की तकदीर विराट कोहली की पारी पर टिकी है. कोहली ने यहां शतक मार दिया है. अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक. विराट कोहली के क्रिकेट कद के आगे ये खास नहीं है कि इस कप्तान ने अपना 21वां टेस्ट शतक मारा है, बल्कि खास ये है कि कोहली पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक मारा है. पहला नाम सचिन तेंडुलकर का है जिन्होंने कप्तान रहते सेंचुरी मारी थी. tweet इसके अलावा साउथ अफ्रीका की धरती पर इन रिकॉर्ड्स में भी विराट कोहली शामिल हो गए हैं- # इंडिया के बाहर बतौर कप्तान कोहली के नाम सबसे ज्यादा 7 शतक हैं. इसके लिए कोहली ने 22 पारियां खेली हैं. दूसरे स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन (5 शतक, 41 पारियां), तीसरे पर सचिन तेंडुलकर (4 शतक, 21 पारियां), चौथे पर राहुल द्रविड़ (4 शतक, 30 पारियां) और पांचवे स्थान पर सौरव गांगुली (3 शतक, 43 पारियां) हैं. # वहीं कोहली साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान शतक मारने में भी दूसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका में एक से ज्यादा शतक मारने में सचिन सबसे आगे हैं. तेंडुलकर ने 111, 169, 155, 111* और 146 रन की पारियां खेली हैं. वहीं कोहली ने साल 2013 में 119 और अब 2018 में 152* (अभी कोहली खेल रहे हैं) रन की पारियां खेली हैं. इन दोनों के अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने एक से ज्यादा शतक नहीं मारे हैं.
Also Read:

विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दी

Advertisement

साउथ अफ्रीकन टीम बौखला गई है, बेमंटी पर उतर आई है!

अगले 'तेंदुलकर' ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दिया

Advertisement

Advertisement
Advertisement