The Lallantop

विराट कोहली ने डगआउट में बैठे-बैठे रोहित शर्मा को आउट दे दिया!

रोहित को अंपायर ने बचाया.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली - रोहित शर्मा (फोटो - विराट (सोशल मीडिया), रोहित (Getty Images)

इंडिया वर्सेज़ श्रीलंका (IndvsSl). गुवाहटी का मैदान और पहला वनडे मुकाबला. इस सीरीज़ के लिए टीम के सीनियर खिलाड़ी लौट आए है. और मैच की बढ़िया शुरुआत हो चुकी है. इस बढ़िया शुरुआत के साथ बीच मैच एक कमाल का मोमेंट भी हुआ. जब विराट कोहली ने डगआउट में बैठे-बैठे रोहित शर्मा को आउट दे दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल हुआ क्या कि टॉस गंवाकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर टीम के लिए शानदार शुरुआत की. पारी के 11वें ओवर में श्रीलंका के लिए गेंदबाजी करने वानिंदु हसरंगा आए. वानिंदु के इस ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित बीट हो गए.

ये गेंद गुगली थी. और सीधा रोहित के पैड पर लग रही थी. इसको देखकर वानिंदु ने जोर की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने इस पर नॉटआउट दे दिया. ये देखकर श्रीलंकन टीम के कप्तान दसुन शनाका ने रिव्यू की अपील कर दी. और जब रिव्यू दिखाया गया, तब पता चला कि गेंद लाल स्ट्रिप वाले एरिया में थी.

Advertisement

और उसका इम्पैक्ट भी लाइन में था. लेकिन इस गेंद में बाउंस ज्यादा था. जिससे इंडियन कैप्टन बच गए. और मैदानी अंपायर का फैसला टिका रहा. लेकिन इसी दौरान विराट कोहली कैमरे पर इस फैसले से राज़ी होते हुए नहीं दिखें. इस रिव्यू के दौरान जब कैमरा डगआउट में बैठे विराट की तरफ घूमा, तब विराट ने ईशान किशन से बात करते हुए अपनी एक उंगली को उठा दिया था. वो ये मान बैठे थे कि रोहित आउट है.

# मैच में क्या चल रहा है? 

अब आपको थोड़ा मैच का भी बताते चलते हैं. इस मुकाबले में इंडियन टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित ने 83 और शुभमन ने 70 रन बनाए. टीम इंडिया का पहला विकेट 143 रन पर गिरा.

Advertisement

शुभमन के बाद विराट ने भारतीय पारी को संभाला. एक शानदार छक्के के साथ विराट ने मैच में अपना पचासा पूरा किया. और इस दौरान उनका साथ केएल राहुल ने दिया. मैच में श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 28 रन की पारी खेली.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव अगर पाकिस्तान से खेलते है तो उनका हाल ऐसा होता!

Advertisement