The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shubman Gill becomes first opener for India to score a century in Test cricket in 2022 scores ton against Bangladesh in 1st test

रोहित, राहुल, पुजारा, मयंक... जो कोई नहीं कर पाया, शुभमन ने वो कर दिखाया!

शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली.

Advertisement
pic
15 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022, 10:26 PM IST)
Shubman Gill becomes first Indian opener to score Test ton in 2022
शुभमन गिल (Courtesy: Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शुभमन गिल. इस नाम ने हालिया दिनों में खूब लाइमलाइट बटोरी हैं. अब एक बार फिर शुभमन गिल की जमकर चर्चा है. गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ़ शतक जड़ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है. मैच में क्या हुआ, वो बताने से पहले आपको शुभमन के इस रिकॉर्ड के बारे में बता देते हैं.

2020 में इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान शुभमन ने डेब्यू किया. डेब्यू के बाद से ही वो टेस्ट टीम के अहम सदस्य बन गए हैं. गाबा टेस्ट मैच में उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी, जिससे भारत ने ऐतिहासिक सीरीज़ जीती थी. उसके बाद भी शुभमन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. 

अब वापस इंडिया-बांग्लादेश फर्स्ट टेस्ट की ओर लौट आते हैं. गिल ने इस मैच की दूसरी पारी में 147 बॉल पर अपना शतक पूरा किया. इस पारी के साथ ही वो इंडिया के इकलौते ऐसे ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने 2022 में शतक जड़ा है. उनसे पहले 2022 में बतौर ओपनर रोहित शर्मा, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा - इन सबने कोशिश की, लेकिन शतक नहीं लगा सके. गिल की फॉर्म पूरे साल अच्छी रही है. ये गिल का 12वां मैच है और इससे पहले वो चार पचासे भी जड़ चुके हैं.

#2022 में गिल

2022 के आखिरी छह महीने गिल के लिए शानदार रहे हैं. इस दौरान गिल ने अपना पहला वनडे और टेस्ट शतक जड़ा है. अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ वनडे मैच में उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा था. गिल को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ भी चुना गया था.

#Ind vs Ban 1st Test का तीसरा दिन

अब पहले टेस्ट के तीसरे दिन की बात करते हैं. बांग्लादेश दूसरे दिन तक 133 रन बनाकर आठ विकेट गंवा चुका था. तीसरे दिन कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेकर टेल को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. बांग्लादेश 150 रन पर ऑलआउट हो गया. यानि भारत के पास 254 रन की लीड हो गई. चाहते तो फॉलो ऑन दे सकते थे. लेकिन नहीं दिया. 

इंडिया ने दूसरी पारी में भी बैटिंग की. शुभमन के साथ कैप्टन केएल राहुल बैटिंग करने आए. राहुल को एक बार फिर शुरुआत मिली. लेकिन वो लंबी पारी नहीं खेल सके. ख़ालिद अहमद ने उन्हें 23 रन पर चलता कर दिया. इसके बाद गिल और पुजारा ने 113 रन की साझेदारी बनाई. गिल ने 152 बॉल पर 110 रन बनाए.

उनके साथ-साथ पुजारा ने भी लंबे समय के बाद शतक जड़ दिया. पुजारा ने 130 बॉल में 102 रन बनाए. गिल के बाद विराट आए, और उन्होंने 19 रन की पारी खेली. भारत ने 258 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया. बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा गया. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने कोई विकेट नहीं खोया है. नज़मुल होसैन शांतो और ज़ाकिर हसन ने 42 रन की नाबाद साझेदारी बना ली है. टीम इंडिया चाहेगी कि टेस्ट के चौथे दिन बॉलर्स पहले सेशन में कुछ विकेट्स निकालें और इंडिया को एक बड़ी जीत मिले. 

Kl Rahul का वादा पहले दिन ही फुस्स हुआ, पर गलती रोहित शर्मा की है!

Advertisement

Advertisement

()