The Lallantop

PM मोदी की तारीफ में अब क्या बोल गए शशि थरूर? बीजेपी कांग्रेस को ताने मार रही

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी की ट्रंप के साथ मीटिंग पर कहा कि उन्होंने भारतीय नाविकों की मौत की बात दुनिया के सामने मजबूती से रखी. इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस को ताने मार रही है.

Advertisement
post-main-image
शशि थरूर ने पीएम मोदी-ट्रंप मीटिंग में पीएम के स्टैंड का समर्थन किया है (PHOTO-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ समुद्री नाविकों की सुरक्षा को लेकर बातचीत में मजबूती से अपना पक्ष रखा।
  • कांग्रेस के भीतर शशि थरूर के मोदी के समर्थन वाले बयान पर असहजता है क्योंकि इससे पार्टी की होर्मुज में नाविकों की मौत और मोदी की चुप्पी पर उठाई गई आलोचनाएँ प्रभावित होती हैं।
  • बीजेपी ने थरूर के बयान का इस्तेमाल राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करने के लिए किया है और इसे 2029 के चुनाव में कांग्रेस के कमजोर पड़ने के संकेत के रूप में पेश किया गया है।

शशि थरूर के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए बयान से एक बार फिर कांग्रेस असहज हो गई है. हुआ ये कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ मीटिंग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था कि जंग से प्रभावित इलाकों में आम नागरिकों और नाविकों की मौत के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के सामने काफी मजबूती से अपनी बात रखी थी. बीजेपी ने थरूर के इस बयान को पीएम मोदी की तारीफ के तौर पर लिया है और इसके बहाने कांग्रेस को ताना भी मारा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शशि थरूर ने क्या कहा?

हाल ही में G-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ बातचीत हुई. इस दौरान पीएम ने कहा था कि समुद्री नाविकों की सुरक्षा तय की जानी चाहिए. इसी वाकये पर बात करते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि मोदी का यह तर्क सही था कि कमर्शियल शिपिंग में शामिल नाविकों को जंग के दौरान लड़ाका नहीं माना जाना चाहिए. सांसद थरूर ने मीडिया से कहा,

जब भारतीय नाविकों की बात आती है तो प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक भाषण और निजी बातचीत दोनों में बहुत मजबूती से अपनी बात रखी कि आपको यह समझना होगा कि हमारे नाविक कई तरह के जहाजों पर काम करते हैं. यह कोई भारतीय जहाज नहीं था, लेकिन दूसरे देशों के झंडे वाले जहाजों पर भी बहुत सारे भारतीय क्रू और नाविक होते हैं. जब तक वे कमर्शियल शिपिंग का काम करने वाले आम नागरिक हैं, तब तक उन्हें युद्ध में लड़ाकों जैसा नहीं माना जाना चाहिए.

undefined

Advertisement

शशि थरूर ने आगे कहा,

पीएम मोदी ने जो कहा है, वह सही है. समुद्री यात्रियों को लड़ाई-झगड़े या हमलों से दूर रखा जाना चाहिए. 

माना जा रहा है कि शशि थरूर की टिप्पणी कांग्रेस के आधिकारिक स्टैंड के बिल्कुल उलट है. कांग्रेस लगातार होर्मुज में भारतीय नाविकों की मौत के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरती रही है. उसने इन घटनाओं पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए थे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इसे लेकर सरकार की आलोचना की थी. इसी बीच आए शशि थरूर के बयान ने कांग्रेस को असहज कर दिया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'अपने दिमाग का इस्तेमाल करो', हिजबुल्लाह से लड़ रहे इजरायल से बोले ट्रंप

undefined

भाजपा ने क्या कहा?

थरूर के बयानों का इस्तेमाल बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधने के लिए किया. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा 

थरूर की बातें राहुल गांधी के लिए बर्थडे गिफ्ट थीं. जो एक दिन पहले ही मिल गया क्योंकि इससे उनकी झूठी कहानी की पोल खुल गई. 

पूनावाला ने लिखा, 

कल राहुल गांधी का जन्मदिन था. सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर उनके जन्मदिन के तोहफे के तौर पर उनकी झूठी कहानी की पोल खोल दी. यह शर्म की बात है कि कल राहुल गांधी का जन्मदिन था, लेकिन उन्हें कोई तोहफा नहीं मिला. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की. इससे पता चलता है कि राहुल 2029 का चुनाव और जनता का समर्थन खो चुके हैं. वे अब रियल नेता नहीं, बल्कि रील नेता बनकर रह गए हैं.

इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि थरूर के बयानों से राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी के बीच का अंतर सामने आ गया है.

वीडियो: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के किस बयान पर भड़की इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी?

Advertisement