The Lallantop

IPL 2027 भयंकर गर्मी में न हो, BCCI अभी से तैयार कर रहा पूरा प्लान!

IPL को नए विंडो में शि‍फ्ट करने पर BCCI विचार कर रहा है. IPL 2027 हो सकता है 10 मार्च से ही शुरू हो जाए. BCCI इसे 15 मई तक खत्म करने पर भी विचार कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने IPL को लेकर दिया बड़ा अपडेट. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने IPL 2027 को 10 मार्च से शुरू कर 15 मई तक खत्म करने पर विचार कर रहा है ताकि टूर्नामेंट गर्मी के तीव्र दौरान न हो और बेहतर खेल और दर्शक अनुभव सुनिश्चित हो सके।
  • IPL के शेड्यूल परिवर्तन का कारण मई के अंत में अत्यधिक गर्मी और बारिश का खतरा है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की सुविधा प्रभावित होती है।
  • IPL विंडो को आगे शिफ्ट करने पर चर्चा जारी है लेकिन 74 से 94 मैचों तक विस्तार पर अभी कोई योजना नहीं है क्योंकि इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित हो सकते हैं।

IPL को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड IPL को नए विंडो में शि‍फ्ट करने पर विचार कर रहा है. यानी हो सकता है कि IPL 2027, 10 मार्च से ही शुरू हो जाए. BCCI इसे 15 मई तक खत्म करने पर भी विचार कर रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसका उद्देश्य भयंकर गर्मी से बचना है. दरअसल, मई के अंत में गर्मी चरम पर होती है. ऐसे में अगर 15 मई तक टूर्नामेंट खत्म हो गया तो प्लेयर्स से लेकर दर्शकों तक को भयंकर गर्मी नहीं झेलना पड़ेगी. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक न्यूज एजेंसी को इसकी जानकारी दी है.

BCCI के लिए क्या है चुनौती?

दरअसल, BCCI के सामने बड़ी चुनौती है. उन्हें ये भी ध्यान रखना है कि IPL विंडो से न ही डोमेस्टिक सीजन प्रभावित हो. न ही इंटरनेशनल कैलेंडर पर असर पड़े. सैकिया ने कहा,

Advertisement

इस साल IPL 29 मार्च को शुरू हुआ. खत्म 31 मई को हुआ. हम अभी यही चर्चा कर रहे थे कि 15 मई के बाद बारिश का भी खतरा रहता है. साथ ही बहुत गर्मी भी बढ़ जाती है. ये प्लेयर्स और दर्शकों दोनों के लिए सही नहीं रहता.

सैकिया के मुताबिक, बोर्ड चाहता है कि IPL के लिए अच्छा प्लेइंग और व्यूइंग कंडीशंस हो. खासकर उन जगहों पर जहां तापमान मई के अंतिम हाफ में बहुत ज़्यादा होता है. उनके मुताबिक, इसे लेकर IPL की गवर्निंग काउंसिल से बातचीत चल रही है. प्लान है कि इसे दो सप्ताह पहले श‍िफ्ट किया जाए.  

ये भी पढ़ें : 6 महीने बाद ODI खेलने उतरे यशस्वी ने गंवा दिया मौका!

Advertisement
94 मुकाबलों को लेकर क्या है प्लान?

BCCI सेक्रेटरी ने साफ कर दिया कि फिलहाल बोर्ड 74 से 94 मुकाबलों तक लीग को एक्सपैंड करने पर विचार नहीं कर रहा है. दरअसल, IPL 2026 से पहले ये ख़बरें आई थीं कि BCCI लीग को एक्सपैंड करने पर विचार कर रहा है. हालांकि, अब सैकिया ने इसे लेकर असली चुनौती पर बात की है. उनके मुताबिक, निकट भविष्य में भी ये संभव नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, 

BCCI में ये चर्चा चल रही है कि क्या मार्च के एंड की जगह इसे थोड़ा पहले श‍िफ्ट कराया जाए. दो महीने से ज़्यादा लंबा विंडो रखना सही नहीं होगा. क्योंकि बाकी देशों के भी बाइलैटरल टूर्नामेंट्स होते हैं. इसलिए अभी 74 मुकाबलों से 94 मुकाबले एक्सपैंशन को लेकर कोई डिस्कशन नहीं हो रहा.

सैकिया ने साथ ही बताया कि एक्सपैंशन के लिए दुनिया की दूसरे बोर्ड्स से भी बात करनी पड़ेगी. IPL पहले ही बहुत ही टाइट इंटरनेशनल विंडो में खेला जाता है. इसको एक्सटेंड करने से दूसरे मेजर क्रिकेटिंग नेशंस भी प्रभ‍ावित होंगे.  

इसके अलावा, उन्होंने डोमेस्टिक कैलेंडर को भी बड़ी वजह बताई. उनके मुताबिक, पहले ही IPL प्र‍ीपोन करने से डोमेस्टिक शेड्यूल प्रभावित होगा. ऐसे में ये देखना होगा कि कैसे सारे डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स मार्च के पहले सप्ताह तक खत्म हो जाएं. मौजूदा साइकिल में अगस्त में शुरू होकर मार्च तक डोमेस्ट‍िक टूर्नामेंट्स चलते हैं.  

वीडियो: सोशल लिस्ट: IPL 2026 Final: बेंगलुरु ने जीता IPL, सड़क पर उतरे RCB Fans ने मचाया बवाल

Advertisement