The Lallantop

NEET की तैयारी कर रहे एक और छात्र की आत्महत्या से मौत, वीडियो बनाकर वजह बताई

Ghaziabad में NEET-UG की तैयारी कर रहे 22 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी. उसने पहले वीडियो रिकॉर्ड किया था. 12 मई को परीक्षा रद्द होने के बाद से अब तक 13 छात्र अपनी जान दे चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
NEET-UG की तैयारी कर रहे 22 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी. (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गाजियाबाद के 22 वर्षीय छात्र ने NEET-UG परीक्षा की तैयारी के दौरान मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर दी, और घटना से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने अपनी स्थिति बताई।
  • 12 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा कैंसिल होने के बाद से 13 छात्रों ने अपनी जान दी है, जिससे छात्र मानसिक दबाव और परीक्षा में असफलता को लेकर तनाव में थे।
  • घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और यह मामले की जांच के तहत है ताकि कारणों की पुष्टि हो सके।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में NEET-UG परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के एक छात्र ने अपनी जान दे दी. घटना से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इसमें छात्र ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था, इसलिए यह कदम उठाया. 12 मई को NEET-UG 2026 की परीक्षा कैंसिल होने के बाद से अब तक 13 छात्रों ने अपनी जान दे दी है. आजतक से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से पहले छात्र ने अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया था. वीडियो में उसने बताया कि वह कई कोशिशों के बाद भी NEET परीक्षा पास नहीं कर पाया था, इसलिए डिप्रेशन में था. छात्र ने बताया कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार, 18 जून की रात को अपने कमरे में गया था, जहां वह पढ़ाई करता था. अगली सुबह परिवार को कमरे से उसका शव मिला. 

घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस ने छात्र का फोन अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है. ACP उपासना पांडेय (कोतवाली) ने घटना की पुष्टि की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल का यह छात्र उन कम से कम 13 छात्रों में से एक था, जिन्होंने 12 मई को NEET-UG 2026 के रद्द होने और 21 जून को दोबारा परीक्षा होने के बीच अपनी जान दे दी. 13 में से कम से कम पांच मामलों में कोई नोट नहीं मिला.

Advertisement

ये भी पढ़ें: आत्महत्या कर रहा 'देश का भविष्य', जानते हैं भारत में हर दिन कितने छात्र जान दे रहे?

(नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम से पहले दो दिनों में चार मौतें, परिवारों की ये मांग

Advertisement

Advertisement