The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs SL: Captain Rohit Sharma Opens Up On T20I Future Amid Speculation

T20I क्रिकेट छोड़ दिया? रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज़ से पहले दिया बड़े सवाल का जवाब

विराट कोहली भी बता दें तो अच्छा है.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 06:53 PM IST)
Rohit Sharma. Twitter Screengrab
रोहित शर्मा. फोटो: Twitter Screengrab
Quick AI Highlights
Click here to view more

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को T20I सीरीज़ में हरा दिया है. 2-1 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज़ खेलने उतरेगी. इस सीरीज़ में टीम इंडिया की कप्तानी एक बार फिर रोहित शर्मा करेंगे. और इस सीरीज़ से पहले रोहित ने साफ कह दिया है कि वो अभी T20 फॉर्मेट छोड़ने के मूड में नहीं हैं.

रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में होने वाले वनडे से पहले कहा,

'सबसे पहली चीज़ तो ये कि लगातार मैच खेलना बिल्कुल भी संभव नहीं है. आपको सभी को (हर फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी) ज़रूरी ब्रेक्स देने होंगे. मैं भी उसी श्रेणी में आता हूं. हमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन T20I खेलने हैं. हम देखते हैं IPL के बाद क्या होता है. हालांकि मैंने इस फ़ॉर्मेट को छोड़ने का कोई फैसला नहीं लिया है.'

# जसप्रीत बुमराह क्यों हुए बाहर?

रोहित शर्मा ने इस बातचीत में जसप्रीत बुमराह पर भी जवाब दिया. दरअसल पहले वनडे सीरीज़ के लिए बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई थी. लेकिन पहला मैच खेलने से ठीक पहले बुमराह को भारतीय टीम से बाहर किया गया है. इस पर रोहित ने कहा,

'राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह को जकड़न महसूस हुई. जिसकी वजह से ये फैसला लिया गया.'

# कौन होगा ओपनिंग पार्टनर

रोहित शर्मा ने ये भी साफ कर दिया कि गुवाहाटी में खेले जाने वाले वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में शुभमन गिल उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे. रोहित ने कहा,

'बदकिस्मती से हम इस मुकाबले में ईशान किशन को नहीं खिला पाएंगे. लेकिन हमें गिल को सही मौके देने होंगे.'

आपको बता दें कि वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम के कई स्टार प्लेयर्स टीम में वापसी कर रहे हैं. खुद कप्तान रोहित के अलावा विराट कोहली और केएल राहुल भी इस सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इस सीरीज़ के जरिए श्रेयस अय्यर भी टीम में वापसी कर रहे हैं. साल 2023 में अक्टूबर-नवंबर महीने में वनडे विश्वकप खेला जाना है. उससे पहले भारतीय टीम एशिया कप को छोड़कर कुल 15 वनडे खेलने वाली है.

वीडियो: विराट कोहली की तुलना कपिल देव ने किस इंडियन स्टार से कर दी!

Advertisement

Advertisement

()